बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकली वैकेंसी, सैलरी 90000 से ज्यादा

Bank Job IOB Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की तरफ से मैनेजर और सीनियर मैनेजर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक में कुल 127 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

Bank Job IOB Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी (Bank Job) पाने का शानदार मौका है. इस बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के खाली पदों पर भर्ती के लि नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 127 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमेों ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए स्टेप्स से पूरा कर सकते हैं.

Bank Job IOB Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- iob.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest jobs पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर RECRUITMENT OF SPECIALIST OFFICERS- 2025 – 2026 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • इसमें आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

IOB Manager & SM Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

IOB Education Qualification: कौन कर सकता है अप्लाई?

इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं. इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 25 साल से अधिक और 35 साल से कम होनी चाहिए. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ऊपर की सैलरी, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >