ग्रेजुएशन के बाद बैंक में सरकारी नौकरी के मौके, जानें कौन-कौन से पद शामिल

Bank Job After Graduation: ग्रेजुएशन पूरी होते ही जिन स्टूडेंट्स के मन में सरकारी नौकरी का सपना होता है, उनके लिए बैंकिंग सेक्टर सबसे स्थिर और सम्मानजनक विकल्पों में गिना जाता है. सरकारी बैंकों में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वालों के लिए बंपर भर्तियां होती हैं.

Bank Job After Graduation: SBI, IBPS और RBI जैसी बड़ी संस्थाएं हर साल हजारों पदों पर भर्ती निकालती हैं. इनकी न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होती है, जिससे लगभग हर स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए दरवाजे खुले रहते हैं.

बैंक में क्लर्क पद बैंकिंग करियर की पहली सीढ़ी

IBPS क्लर्क और SBI क्लर्क, ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए बैंकिंग सेक्टर में एंट्री का सबसे आसान रास्ता माने जाते हैं. इसमें काउंटर पर ग्राहकों की सेवा, कैश हैंडलिंग और डेली बैंकिंग ऑपरेशन जैसे काम आते हैं. समय के साथ अनुभव और प्रमोशन एग्जाम के जरिए क्लर्क से ऑफिसर पद तक भी पहुंचा जा सकता है.

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की वैकेंसी

SBI PO और IBPS PO पद क्लर्क के मुकाबले ज्यादा जिम्मेदारी और बेहतर सैलरी वाले होते हैं. यहां शुरुआत में ब्रांच मैनेजमेंट, लोन प्रोसेसिंग और स्टाफ सुपरविजन जैसी जिम्मेदारियां मिलती हैं. यह पोस्ट आगे चलकर ब्रांच मैनेजर या रीजनल मैनेजर जैसे बड़े पदों तक ले जाती है.

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) बनने का मौका

जिन ग्रेजुएट्स ने IT, लॉ, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग या HR जैसे खास विषयों में डिग्री ली है, उनके लिए IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद एक बेहतरीन विकल्प है. यह पद सामान्य बैंकिंग एग्जाम से अलग है, क्योंकि इसमें उम्मीदवार की स्पेशलाइजेशन को प्राथमिकता दी जाती है.

ये भी पढ़ें: SBI recruitment : एसबीआई में बनें स्पेशलिस्ट ऑफिसर, 1146 पदों पर है आवेदन का मौका

RBI असिस्टेंट और ग्रेड B भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट पद क्लर्क लेवल का है, जबकि RBI ग्रेड B ऑफिसर पद देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिना जाता है. दोनों के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य योग्यता है, और चयन प्रक्रिया में कड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है.

पदपरीक्षाजिम्मेदारी
क्लर्कIBPS क्लर्क, SBI क्लर्ककाउंटर सर्विस, कैश हैंडलिंग
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)IBPS PO, SBI POब्रांच मैनेजमेंट, लोन प्रोसेसिंग
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)IBPS SOIT, लॉ, एग्रीकल्चर जैसी खास भूमिका
RBI असिस्टेंटRBI असिस्टेंट एग्जामक्लर्क लेवल की जिम्मेदारी
RBI ग्रेड B ऑफिसरRBI ग्रेड B एग्जामपॉलिसी और रेगुलेटरी काम
रीजनल रूरल बैंक (RRB)IBPS RRB PO/असिस्टेंटग्रामीण बैंकिंग सेवाएं

किस पद से शुरुआत करें?

अगर जल्दी बैंकिंग सेक्टर में एंट्री चाहिए तो क्लर्क पद सबसे तेज रास्ता है. अगर मैनेजमेंट रोल और बेहतर सैलरी लक्ष्य है तो सीधे PO की तैयारी करना बेहतर रहेगा. जिनके पास खास डिग्री है, उनके लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद अपनी काबिलियत को सही जगह इस्तेमाल करने का मौका देता है.

ये भी पढ़ें: SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >