AIIMS Rishikesh Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आया है. AIIMS ऋषिकेश ने फैकल्टी पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 119 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
AIIMS Rishikesh Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले aiimsrishikesh.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Jobs सेक्शन में जाएं.
- AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सही जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अटैच करें.
- फॉर्म को तय पते या ऑनलाइन माध्यम से सबमिट करें.
AIIMS Rishikesh Recruitment 2026 Notification PDF
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार मान्य मेडिकल क्वालिफिकेशन होना चाहिए, साथ ही संबंधित विषय में MD या MS जैसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी जरूरी है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
सैलरी की बात करें तो प्रोफेसर पद के लिए 1,68,900 से 2,20,400 रुपये तक वेतन मिलेगा, एडिशनल प्रोफेसर को 1,48,200 से 2,11,400 रुपये तक, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,38,300 से 2,09,200 रुपये तक और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,01,500 से 1,67,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
इस वैकेंसी में सेलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इंटरव्यू के समय कैंडिडेट्स को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे. इसलिए आवेदन करते समय दी गई जानकारी सही भरें और वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: बिहार में सिविल जज बनने का आखिरी मौका, 173 वैकेंसी के लिए तुरंत करें अप्लाई
