JEE Mains 2024: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

JEE Mains 2024: जेईई मेंस के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च है. उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए जेईई के माध्यम से जेईई मेन्स के दूसरे सत्र के लिए वेबसाइट jee main.nta.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

JEE Mains 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जईई परीक्षा अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार को बंद कर दी जाएगी. एनटीए ने जेईई अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन 2 फरवरी को शुरू किया था. उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए जेईई के माध्यम से जेईई मेन्स के दूसरे सत्र के लिए वेबसाइट jee main.nta.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. साल 2024 में दोनों सेशन मिलाकर यूनीक कैंडिडेट की संख्या 14 लाख के करीब होने की संभावना है. ऐसे में इस वर्ष जेईई-मेन में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या गत 5 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक होगी. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन जनवरी के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें पुराने आवेदन क्रमांक एवं पासवर्ड सहित लॉगइन कर आवेदन करना चाहिए, क्योंकि जनवरी परीक्षा देने के उपरान्त अपने पुराने आवेदन क्रमांक एवं पासवर्ड से ही आवेदन करना होता है.

JEE Mains 2024: आवेदन शुल्क

भारत में केंद्रों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹1000/- और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए ₹800 है. जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹900 है और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 है, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पुरुष और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भारत में केंद्रों के लिए ₹500/- है.

JEE Mains 2024: एप्लिकेशन फीस

पेपर 1 या पेपर 2 के लिए, भारतीय केंद्रों पर सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए ₹800 है. जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को ₹900 का भुगतान करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों को ₹800 का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पुरुष और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भारतीय केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है.

JEE Mains 2024: जानें कब जारी होगा सीटी इंटिमेशन स्लिप

सीटी इंटिमेशन स्लिप मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक उपलब्ध होंगी, और प्रवेश पत्र 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 के बीच निर्धारित परीक्षा से तीन दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं. परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे. आगे के प्रश्नों के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक एनटीए जेईई वेबसाइट देखें.

JEE Mains April Registration 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को उनके परीक्षा शहर के बारे में मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक सूचित किया जाएगा. इसके साथ ही, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे. परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 के बीच निर्धारित है. परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे.

JEE Mains April Registration 2024: रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: NEET UG 2024: नौ मार्च तक आवेदन, 5 मई को होगी परीक्षा

Also Read: DU Admissions: डीयू के कुल कॉलेजों में यूजी की 70 हजार सीटों पर सीयूईटी द्वारा होगा दाखिला, जानें प्रक्रिया और बाकि डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >