India's First Engineering College: देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात हो तो आईआईटी (IIT) का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ही नहीं, पूरे एशिया का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-सा था? इसका जवाब है आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee). इसकी शुरुआत वर्ष 1847 में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में हुई थी. ब्रिटिश शासन के दौरान अपर गंगा नहर परियोजना के लिए कुशल इंजीनियर तैयार करने के उद्देश्य से इस संस्थान की स्थापना की गई थी. आज यह देश के सबसे फेमस IITs में शामिल है.
India's First Engineering College: एडमिशन प्रोसेस
अगर आप IIT रुड़की से BTech करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां BTech में एडमिशन के लिए सबसे पहले JEE Main क्वालिफाई करना होता है. इसके बाद JEE Advanced में सफल स्टूडेंट्स को JoSAA काउंसिलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. BArch के लिए JEE Advanced के बाद AAT पास करना जरूरी है. वहीं एमटेक में एडमिशन GATE, एमएससी में IIT JAM और एमबीए में CAT स्कोर के बेसिस पर होता है.
| कोर्स | एग्जाम |
| BTech | JEE Main + JEE Advanced |
| BArch | JEE Advanced + AAT |
| MTech | GATE |
| MSc | IIT JAM |
| MBA | CAT |
ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad BTech: JEE एडवांस के बाद एडमिशन का पूरा प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट
एलिजिबिलिटी और फीस
BTech में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में पास होना जरूरी है. साथ ही 75 प्रतिशत मार्क्स या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है. SC, ST और PWD कैटेगरी के लिए अलग नियम लागू होते हैं.
वहीं अगर बात करें GEN और OBC कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए तो ट्यूशन फीस लगभग ₹1 लाख पर सेमेस्टर है. हॉस्टल, मेस और अन्य शुल्क मिलाकर चार साल की कुल फीस लगभग ₹8 से ₹10 लाख तक हो सकती है. SC, ST, PWD और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स को नियमानुसार फीस में छूट भी मिलती है.
India's First Engineering College: प्लेसमेंट
आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के बेहतरीन संस्थानों में गिना जाता है. BTech के कई प्रमुख ब्रांचों में एवरेज पैकेज ₹18 लाख से ₹22 लाख पर ईयर तक रहता है. वहीं इंटरनेशनल ऑफर ₹2 करोड़ से अधिक तक पहुंच चुके हैं. हर साल Google, Microsoft, Amazon, Apple, Goldman Sachs, Qualcomm, Tata Motors, ISRO और DRDO जैसी बड़ी कंपनियां और संस्थान यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आते हैं. तो बता दें कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.
ये भी पढ़ें: IIT ही नहीं, NIT का भी जलवा! BTech छात्र को मिला 40 LPA का ऑफर
