Indian Army Terrier Cyber Quest 2026: छूट न जाए मौका 31 अगस्त तक बढ़ी अप्लाई करने की लास्ट डेट

Indian Army Terrier Cyber Quest 2026: साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 एक सुनहरा अवसर है. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है. देखें डीटेल जानकारी.

Indian Army Terrier Cyber Quest 2026: साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट रखने वाले युवाओं और एक्सपर्ट्स के लिए बड़ा मौका है. इंडियन आर्मी (Territorial Army) ने 'इंडियन आर्मी टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 (TCQ 3.0)' के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है. TCQ 1.0 और 2.0 की सफलता के बाद हो रहे इस 3rd एडिशन का मकसद देश के कॉलेज, इंडस्ट्री और रिसर्चर्स के टैलेंट का यूज मॉडर्न डिफेंस चैलेंजेस को सॉल्व करने में करना है.

3 मुख्य ट्रैक्स में होगा कंपटीशन

इस कंपटीशन में पार्टिसिपेंट्स के लिए 3 अलग-अलग ट्रैक्स रखे गए हैं. इनमें से एक मेन 'बग हंटिंग' (Bughunting) ट्रैक है. इसके तहत गवर्नमेंट और डिफेंस सिस्टम की सिक्योरिटी मजबूत करने के लिए टेक्निकल कमियों को पहचानना होगा.

ऑनलाइन CTF राउंड: शॉर्टलिस्टिंग प्रोसेस के तहत सबसे पहले ऑनलाइन 'कैप्चर-द-फ्लैग' (CTF) चैलेंज होगा.

36 घंटे का लाइव फिनाले: शॉर्टलिस्ट हुए पार्टिसिपेंट्स को दिल्ली में 36 घंटे के लाइव फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. वहां वे इंडियन आर्मी के सिमुलेटेड नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Government School: अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई, हर बच्चे तक पहुंचेगा 'डिजिटल एजुकेशन'

Indian Army Terrier Cyber Quest 2026: इंपॉर्टेंट डेट्स

ईवेंट तारीख
अप्लाई करने की लास्ट डेट31 अगस्त 2026 (Extended)
शॉर्टलिस्टिंग फेज1 से 10 सितंबर 2026
ग्रैंड फिनाले6 से 8 अक्टूबर 2026 (लोकेशन: नई दिल्ली)
अवार्ड सेरेमनी9 अक्टूबर 2026

विनर्स को मिलेंगे ये खास फायदे

आर्मी के साथ काम करने का चांस: पार्टिसिपेंट्स को टेरिटोरियल आर्मी और देश के टॉप डिफेंस एक्सपर्ट्स के साथ सीधे काम करने और सीनियर गवर्नमेंट व मिलिट्री ऑफिसर्स से मिलने का मौका मिलेगा.

अट्रैक्टिव प्राइज और मेडल: टॉप 10 टीमों को नेशनल लेवल पर पहचान, मेडल, सर्टिफिकेट और प्राइज मनी दिए जाएंगे.

डिफेंस सेंटर्स का विजिट: विनर्स को भारत सरकार के सीनियर ऑफिसर्स सम्मानित करेंगे और देश की खास डिफेंस साइट्स विजिट करने का मौका भी मिलेगा.

Indian Army Terrier Cyber Quest 2026: कैसे करें अप्लाई?

इंटरेस्टेड और एलिजिबल पार्टिसिपेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cyberchallenge.in/tcq2026 पर जाकर 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >