IIT Madras Mess Food: इडली, ब्रेड और इतना कुछ, आईआईटी मद्रास का Breakfast हुआ वायरल

IIT Madras Mess Food: एनआईआरएफ 2025 में नंबर-1 रैंक होल्ड करने वाला फेमस संस्थान IIT Madras अपने फूड और कैंटीन के लिए भी जाना जाता है. यहां पढ़ाई करने वाले एक स्टूडेंट ने हाल ही में आईआईटी मद्रास का मेस का फूड दिखाया. आइए, देखते हैं IITians को नाश्ते में क्या मिलता है.

IIT Madras Mess Food: भारत में कुल 23 आईआईटी संस्थान हैं. इनमें से कुछ तो रैंकिंग, प्लेसमेंट और लाइफस्टाइल के कारण बहुत ही प्रतिष्ठित माने जाते हैं. बात करें आईआईटी मद्रास की तो यहां की पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज की रैंकिंग और लाइफस्टाइल भी शानदार है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Madras को वर्ष 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, पहला स्थान मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां का मेस का खाना कैसा है.

IIT Madras Mess Food: आईआईटी मद्रास में कैसा खाना मिलता है?

हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है, जिसमें खुद को आईआईटी का स्टूडेंट बताने वाला एक लड़का यहां के मेस का खाना दिखा रहा है. आईआईटी मद्रास के ब्रेकफास्ट में सांभर, उत्तपम, नारियल की चटनी, चना चाट, उबला हुआ अंडा, ब्रेड, फ्रूट जैम मिला. साथ ही यूट्यूबर ने बताया कि दूध, कॉफी या चाय में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं. आईआईटी मद्रास में पूरे सप्ताह के सातों दिन का मेन्यू अलग होता है.

IIT Madras Viral Video: आईआईटी मद्रास का खाना हुआ वायरल

@kaustubh_being_Curious नाम के चैनल से ये वीडियो यूट्यूब पर डाला गया है, जिस पर 2 करोड़ के लगभग व्यूज हैं. वहीं इस वीडियो पर एक लाख के करीब लाइक्स हैं और 3,555 कॉमेंट.

कॉमेंट की आई बहार

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी फीडबैक दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आधे IITian तो यूट्यूबर ही हैं. एक ने लिखा कि आईआईटी क्रैक करना वर्थ है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना अच्छा खाना खाने के लिए पढ़ना पड़ेगा. एक यूजर ने लिखा आईआईटी मद्रास का कैंटीन शानदार है. बेस्ट ऑफ लक.

IIT Student Video: आईआईटी के स्टूडेंट ने शेयर किया वीडियो

इस चैनल के डिस्क्रिप्शन में दी जानकारी के अनुसार, कौस्तुभ कासले मुंबई के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT Madras से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. साथ ही वे इस चैनल के माध्यम से अपने अनुभव और विचार शेयर करते हैं.

यह भी पढ़ें- वायरल हुई IIT दिल्ली की थाली, यूजर बोला- सिर्फ खाने के लिए क्रैक करूंगा JEE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >