IIT Kharagpur AI Course: अगर आप भी AI और मशीन लर्निंग की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. IIT खड़गपुर का कहना है कि आज की तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को देखते हुए ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है जो सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने लायक स्किल्स रखते हों.
IIT Kharagpur AI Course: आईआईटी का एआई कोर्स
आईआईटी खड़गपुर ने इन कोर्सेज को अपनी प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के तहत पेश किया है. इन नए ऑनलाइन प्रोग्राम्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जनरेटिव AI, एजेंटिक AI और टेक्नोलॉजी लीडरशिप जैसे हाई-डिमांड सेक्टर्स को शामिल किया गया है.
इन कोर्सेज को IIT खड़गपुर के कई बड़े डिपार्टमेंट्स ने मिलकर डिजाइन किया है. इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, AI विभाग और पार्थ घोष स्कूल ऑफ लीडरशिप शामिल हैं.
कोर्स के नाम
| प्रोग्राम का नाम | फोकस एरिया |
|---|---|
| EPGC इन Generative AI और Agentic AI | LLMs, मल्टी-एजेंट सिस्टम, फाइन-ट्यूनिंग, RAG |
| EPGC इन Applied AI और Machine Learning | डीप लर्निंग, NLP, MLOps, इंडस्ट्री एप्लिकेशन |
| EPGC इन AI-Native Software Engineering | फुल-स्टैक AI डेवलपमेंट, AI इंटरफेस, एजेंटिक इंजीनियरिंग |
| Executive Programme in Technology and AI Leadership | स्ट्रैटेजिक AI इम्प्लीमेंटेशन, टेक्नोलॉजी लीडरशिप, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन |
इन कोर्स में Large Language Models, AI-Driven Software Architecture और Production-Ready Development जैसे आधुनिक टॉपिक्स शामिल हैं. इसमें AI Tools सीखकर सीधे काम में इस्तेमाल करने लायक नॉलेज मिलेगी.
AI Course में कैसे लें एडमिशन?
- IIT खड़गपुर के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल iitkgp.ac.in पर जाएं.
- अपनी प्रोफेशनल ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस भरें.
- Resume और Degree Certificates अपलोड करें.
- आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फाइनल सबमिशन के बाद स्क्रीनिंग रिजल्ट का इंतजार करें.
यह भी पढ़ें: IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज
