IIT दिल्ली का नया Quantum Biology कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन

IIT Delhi Quantum Biology Course: IIT दिल्ली एक नया कोर्स शुरू करने जा रहा है. साइंस, मेडिसिन और रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्र इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

IIT Delhi Quantum Biology Course: आईआईटी दिल्ली कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) ने Quantum Biology: From Molecules to Medicine नाम से एक विशेष इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स शुरू करने की घोषणा की है. यह कोर्स 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म में आयोजित किया जाएगा.

जानें कोर्स के बारे में डिटेल में

IIT दिल्ली का यह कोर्स स्टूडेंट्स को क्वांटम बायोलॉजी के उभरते क्षेत्र से परिचित कराएगा. इसमें बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स, एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स, माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट, एजिंग और फोटोथेरेपी जैसे क्लीनिकल एप्लिकेशन पर चर्चा की जाएगी.

  • क्वांटम बायोलॉजी के उभरते क्षेत्र की जानकारी
  • बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स की समझ
  • एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स पर फोकस
  • माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट की स्टडी
  • एजिंग और कोशिकीय प्रक्रियाओं पर चर्चा
  • फोटोथेरेपी जैसे क्लीनिकल एप्लिकेशन की जानकारी
  • मेडिसिन और क्वांटम साइंस के इंटरडिसिप्लिनरी उपयोग को समझने का मौका

कौन कर सकता है अप्लाई?

जारी नोटिस के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट विज्ञान, मेडिसिन और रिसर्च में रूचि रखता है तो इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है.

  • छात्र (UG/PG दोनों)
  • प्रोफेशनल्स
  • रिसर्चर

कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?

  • बायोलॉजिकल सिस्टम में क्वांटम मैकेनिक्स
  • क्वांटम बायोलॉजी की एक्सपेरिमेंटल टक्नीक
  • माइटोकॉन्ड्रियल इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट
  • एजिंग और कोशिकीय प्रक्रियाएं
  • फोटोथेरेपी और मेडिकल एप्लिकेशन

सर्टिफिकेट मिलेगा

यह कार्यक्रम इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभागियों को नई रिसर्च संभावनाओं से भी जोड़ने का काम करेगा. संस्थान ने साफ किया है कि इस को्स को सीखने वालों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा.

IIT Delhi NIRF Ranking: आईआईटी दिल्ली रिसर्च में आगे

आईआईटी दिल्ली न सिर्फ अपने पढ़ाई के लिए जाना जाता है बल्कि समय-समय पर वर्कशॉप और नए तरह के कोर्स कराए जाने को लेकर भी जाना जाता है. IIT दिल्ली में इनोवेशन और रिसर्च पर काफी ध्यान दिया जाता है. यही कारण है कि NIRF Ranking 2025 के अनुसार, रिसर्च इंस्टीट्यूट की कैटेगरी में IIT दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है.

यह भी पढ़ें- Biomedical Engineering दे रहा कमाई का बड़ा मौका, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >