IIT Bombay का स्पेशल डिनर देख JEE Aspirants बोले- बस अब 2028 में यहीं पहुंचना है!

IIT Bombay Mess Food: IIT Bombay के स्पेशल डिनर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस वीडियो में स्टूडेंट्स के लिए चिकन, बिरयानी, फालुदा और कई सारे ऑप्शन हैं. खाना देखकर कुछ अस्पिरेंट कहने लगे कि उनके लिए ऐसी थाली ही मोटिवेशन है.

IIT Bombay Mess Food: IIT में एडमिशन लेने का सपना देखने वालों के लिए JEE Advance परीक्षा की तैयारी सबसे बड़ी चुनौती है. लेकिन एक बार ये परीक्षा क्रैक हो गई तो फिर पढ़ाई के साथ-साथ कैंपस का बेहतरीन माहौल और मेस का टेस्टी खाना भी मिलता है. क्या आप जानते हैं कि IITs के मेस में सिर्फ आम दिन का खाना नहीं मिलता बल्कि स्पेशल मौकों पर स्पेशल डिनर (IIT Special Dinner) मिलता है.

इन दिनों IIT Bombay के स्पेशल डिनर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें Starter से लेकर Main Course तक के पूरे मेन्यू की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर स्टूडेंट IIT में पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट हो रहे हैं.

Starter में Mojito से Chicken Kebab तक

YouTuber अंकित सिन्हा ने अपने YouTube चैनल पर IIT Bombay के स्पेशल डिनर से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बताया गया कि डिनर में स्टार्टर के तौर पर नीला Mojito, क्रीमि फालुदा, चिकन कबाब और फिश फिंगर शामिल थे. वहीं वेज खाने वाले स्टूडेंट्स के लिए वेज कबाब रखा गया था.

चिकन कोल्हापुरी और चिकन बिरयानी की थाली

Starter के बाद मेन कोर्स में भी कई तरह के व्यंजन थे. नॉन-वेज खाने वालों के लिए चिकन कोल्हापुरी और चिकन बिरयानी के साथ रायता, रूमाली रोटी और पराठे दिए गए.

वहीं वेज खाने वाले स्टूडेंट्स के लिए पुलॉव, दाल, सब्जी, पराठा और रायता का ऑप्शन था. यानी डिनर में वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के खाने का इंतजाम किया गया था.

YouTuber ने कहा- JEE Advanced Crack करके IIT Bombay आना होगा

वीडियो में अंकित सिन्हा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आपको ऐसा खाना खाना है, तो JEE Advanced क्रैक करके IIT Bombay आना होगा. अंकित अपने यूट्यूब चैनल पर JEE और IIT से जुड़े कंटेंट शेयर करते हैं. वह स्टूडेंट्स को IIT की तैयारी और एग्जाम स्ट्रैटजी के बारे में बताते हैं.

इसके अलावा IIT की कैंपस लाइफ और वहां की लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो भी बनाते हैं. उनके इस वीडियो को करीब 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर लगभग 3 हजार लाइक्स और 88 कमेंट्स भी हैं.

स्टूडेंट्स ने जमकर किया कॉमेंट

अंकित सिन्हा ने अपने यूट्यूब पर ये वीडियो चैनल पर ये वीडियो डाला है. वो स्टूडेंट्स के साथ IIT क्रैक करने की स्ट्रैटजी शेयर करते हैं. साथ ही IITs की लाइफस्टाइल पर वीडियो बनाते हैं. उनके इस वीडियो पर 1 लाख के करीब व्यूज हैं. इसे के साथ 3,000 के करीब लाइक्स और 88 कॉमेंट हैं.

IIT Bombay का स्पेशल डिनर देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि हमारा मोटिवेशन तो ये ही है. कुछ अस्पिरेंट ने पूछा कि किस ब्रांच में ऐसा खाना मिलता है. कुछ स्टूडेंट्स ने IIT में एडमिशन और काउंसलिंग से जुड़े सवाल पूछे. एक स्टूडेंट ने कहा 2028 में वो IIT एग्जाम क्रैक करके ऐसा खाना खाने जरूर आएंगे.

ये भी पढ़ें: IT इंजीनियर ने छोड़ी लाखों की नौकरी, बंद होते स्कूलों को देख उठाया ये कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >