How to Become CO in Bihar: बिहार में CO (Circle Officer) यानी अंचल अधिकारी बनना बहुत से युवाओं का सपना होता है. यह अंचल स्तर पर राजस्व और भूमि सुधार से जुड़ा एक बेहद सम्मानजनक और पावरफुल पोस्ट है. अंचल स्तर पर जमीन-जायदाद के मामलों से लेकर राजस्व विभाग की कमान संभालना इसी अधिकारी के हाथ में होता है. अगर आप भी बिहार में CO बनना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह हैं, यह आर्टिकल आपके लिए ही है. ये रही पूरी चयन प्रक्रिया आसान भाषा में.
बिहार में CO की सीधी भर्ती BPSC यानी Bihar Public Service Commission द्वारा आयोजित Combined Competitive Exam के माध्यम से होती है. इस परीक्षा के तीन मुख्य चरण होते हैं.
- Prelims : BPSC परीक्षा की यह पहली सीढ़ी है. इसमें 150 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव पेपर होता है. मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है, हालांकि इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते हैं.
- Mains Exam: BPSC परीक्षा में Mains Paper सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसमें सामान्य हिंदी का एक पेपर होता है, जो बस क्वालिफाइंग होता है. इसके अलावा सामान्य अध्ययन का 2 पेपर होता है. एक GS Paper-1 और दूसरा GS Paper-2, Essay के Descriptive पेपर होते हैं.
- Interview: परीक्षा के तीसरे चरण में इंटरव्यू होता हैं. मेन्स परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यह इंटरव्यू 120 अंकों का होता है.
ये भी पढ़ें: मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर
कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता: सीओ बनने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. आप चाहे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स बैकग्राउंड से हों, आप इस परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे. यानी इसके लिए किसी खास स्ट्रीम की कोई बाध्यता नहीं है.
आयु सीमा: आयु सीमा की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष है. महिलाओं और OBC वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलती है.
फाइनल मेरिट लिस्ट: BPSC की ओर से मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है. अच्छा रैंक लाने वाले कैंडिडेट्स को उनकी चॉइस के आधार पर बिहार राजस्व सेवा (Bihar Revenue Service) के तहत CO का पद दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: NCERT और Youtube को बनाया गाइड, बिना कोचिंग जक्कनपुर की नेहा बनीं BPSC ऑफिसर
