छात्रों की पहली पसंद गोल इंस्टिटयूट, 28 साल से बना रहा टॉपर्स

GOAL Institute Top Coaching: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा आगे बढ़े, कुछ बड़ा करे और एक मजबूत करियर बनाए. लेकिन इस सफर में सबसे जरूरी होता है सही गाइडेंस और भरोसेमंद संस्थान. पिछले 28 सालों से गोल इंस्टिट्यूट इसी भरोसे का नाम बना हुआ है. यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं होती, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा दी जाती है और उन्हें हकीकत में बदलने की पूरी तैयारी कराई जाती है.

GOAL Institute Top Coaching: गोल इंस्टिट्यूट का सफर कोई छोटा नहीं है. करीब तीन दशकों में इस संस्थान ने 18000 से ज्यादा छात्रों को सफलता की राह दिखाई है. ये सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भरोसे की कहानी है. यहां से पढ़कर निकले छात्र आज देश के बड़े मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी पहचान बना चुके हैं.

किताबी ज्ञान नहीं प्रैक्टिकल पर फोकस

गोल इंस्टिट्यूट की शुरुआत एक खास सोच के साथ हुई थी कि हर छात्र में कुछ खास होता है. जरूरत होती है उसे पहचानने और सही तरीके से निखारने की. यहां छात्रों को सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाई जातीं, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकली समझाया जाता है कि कैसे अपने टैलेंट को सही दिशा में इस्तेमाल करें.

अनुभवी टीचर्स के साथ परफॉर्मेस एनालिसिस

गोल इंस्टिट्यूट की पढ़ाई का तरीका बाकी जगहों से अलग है. यहां सब कुछ एक प्लान के तहत चलता है. अनुभवी टीचर्स, रेगुलर टेस्ट सीरीज और हर छात्र की परफॉर्मेंस का एनालिसिस किया जाता है. अगर किसी छात्र को किसी टॉपिक में दिक्कत होती है, तो उस पर खास ध्यान दिया जाता है.

GAET स्कॉलरशिप 

कई बार अच्छे छात्र सिर्फ पैसों की वजह से पीछे रह जाते हैं. गोल इंस्टिट्यूट ने इस समस्या को भी समझा है. इसी के लिए GAET स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाया जाता है. इस स्कॉलरशिप के जरिए मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. 

आज के समय में सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी है. गोल इंस्टिट्यूट छात्रों को ऐसा माहौल देता है, जहां वे बिना दबाव के अपनी तैयारी कर सकें.

यहां उन्हें टाइम मैनेजमेंट, फोकस और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को संभालना भी सिखाया जाता है. यही चीजें उन्हें बाकी छात्रों से अलग बनाती हैं. अगर आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसा संस्थान ढूंढ रहे हैं, जहां भरोसा, अनुभव और रिजल्ट तीनों मिलें, तो गोल इंस्टिट्यूट एक मजबूत विकल्प है.

यह भी पढ़ें: NEET/JEE के लिए नाम नहीं पहचान है गोल इंस्टीट्यूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >