समुद्र नहीं, फिर भी कहलाता है सागर, क्या आप जानते हैं इसका नाम

Which Sea is known as the Lake Tiberias: क्या आप जानते हैं ऐसी झील जिसे सागर कहा जाता है. यह समुद्र से 200 मीटर नीचे है. इस झील में पानी मुख्य रूप से जॉर्डन रिवर से आता है. अगर नहीं जानते हैं, तो यहां देखें और अपने जनरल नॉलेज को मजबूत करें.

Which Sea is known as the Lake Tiberias: मध्य-पूर्व का एक फेमस जलाशय (Reservoir) ऐसा है, जिसे हिस्ट्री, रीलिजन और भूगोल, तीनों तरीके से बहुत इम्पॉर्टेंट माना जाता है. सदियों से यह जगह सभ्यताओं के उत्थान और पतन का साक्षी रहा है. इसके आसपास प्राचीन नगर बसे, बिजनेस के रास्ते डेवलप हुए हैं. कई ऐतिहासिक घटनाएं भी घटी है. खास बात यह है कि यह जलाशय अपने एक नहीं, बल्कि कई नामों के कारण (Which Sea is known as the Lake Tiberias) जाना जाता है.

अलग-अलग समय और भाषाओं में इसे अलग पहचान मिली. इसके कारण जनरल नॉलेज के सवालों में यह अक्सर पूछा जाता है. जियोग्राफिकल रूप से यह समुद्र नहीं, बल्कि मीठे पानी की झील है, फिर भी इसे सागर कहा जाता है. आइए जानते हैं कि किस सागर को लेक टिबेरियास (Which Sea is known as the Lake Tiberias) कहा जाता है. 

कौन सा सागर Lake Tiberias के नाम से जाना जाता है? 

लेक टिबेरियास दरअसल Sea of Galilee का ही दूसरा नाम है. यह एक मीठे पानी की झील है, जो Israel के उत्तरी भाग में स्थित है. इसके किनारे बसे शहर Tiberias के नाम पर ही इसे लेक टिबेरियास कहा जाता है. इसे  गैलीली सागर और किन्नरेट झील के नाम से जाना जाता है. 

Which Sea is known as the Lake Tiberias: टिबेरियास नाम की उत्पत्ति कहां से हुई? 

Tiberias नाम की उत्पत्ति रोमन काल से जुड़ी हुई है. यह शहर पहली सदी ईस्वी में रोमन शासक Herod Antipas द्वारा बसाया गया था. उन्होंने इस शहर का नाम उस समय के रोमन सम्राट Tiberius के सम्मान में रखा था. यह शहर लगभग 18 से 20 ईस्वी के आसपास बसाया गया. रोमन साम्राज्य के प्रभाव के कारण इसका नाम Tiberias रखा गया. 

जियोग्राफिकल इम्पॉर्टेंस 

यह दुनिया की सबसे निचली मीठी पानी की झीलों में से एक है. यह समुद्र तल से अलगभग 200 मीटर नीचे है. इस झील में पानी मुख्य रूप से जॉर्डन रिवर से आता है. इसके चारों ओर पहाड़ और खेत है, जिससे यह जगह सुंदर और उपजाऊ बनता है. इस सागर की लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है और चौड़ाई लगभग 13 किलोमीटर है. 

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा है एशिया का सबसे बड़ा Tulip गार्डन? पूरी दुनिया में है फेमस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >