किस भाषा को कहा जाता है Language of Poetry? जानिए इसके पीछे की खास वजह

Language of Poetry: क्या आप जानते हैं किस भाषा को 'लैंग्वेज ऑफ पोएट्री' कहा जाता है. जानिए क्यों उर्दू को कविता और शायरी की भाषा माना जाता है. साथ ही जानें उर्दू भाषा की खास बातें क्या है.

Language of Poetry: दुनिया में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन कुछ भाषाएं अपनी मिठास, भावनाओं और अभिव्यक्ति की वजह से खास पहचान बना लेती हैं. जब बात कविता, शायरी और भावनाओं को खूबसूरती से बयां करने की आती है, तो अक्सर लोग पूछते हैं कौन-सी भाषा को कविता की भाषा कहा जाता है. आइए जानते हैं. 

Language of Poetry: किस भाषा को लैंग्वेज ऑफ पोएट्री कहा जाता है? 

उर्दू भाषा को Language of Poetry यानी कविता या शायरी की भाषा कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी नरमी, मिठास और शब्दों का खूबसूरत अंदाज है. उर्दू भाषा में लिखी गई शायरी और कविताएं लोगों के दिल को आसानी से छू जाती हैं. यही कारण है कि इसे कविता की भाषा का दर्जा मिला है. 

उर्दू को कविता की भाषा क्यों कहा जाता है?

उर्दू भाषा सुनने में काफी मुलायम और मीठी लगती है. इसके शब्दों में एक अलग तरह की नजाकत होती है, जो भावनाओं को बहुत सुंदर तरीके से पेश करती है. उर्दू भाषा हर भावना को खास अंदाज में बयां कर देती है. यही वजह है कि कई बड़े शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं के लिए उर्दू को चुना. इसकी लय और शब्दों की मिठास कविता को और भी असरदार बना देती है. 

शायरी और उर्दू का गहरा रिश्ता

जब भी शायरी की बात होती है, सबसे पहले उर्दू का नाम सामने आता है. कई फेमस शायरों ने उर्दू को नई ऊंचाई दी. मिर्जा गालिब, फैज अहमद फैज और आलम इकबाल जैसे शायरों की रचनाएं आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इनकी शायरी में जिंदगी, समाज और इंसानी भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.  इसलिए उर्दू को सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि एहसासों की जुबान भी कहा जाता है. 

क्या सिर्फ उर्दू ही कविता की भाषा है?

ऐसा नहीं है कि सिर्फ उर्दू में ही अच्छी कविता लिखी जाती है. हिंदी, बंगाली, तमिल, अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में भी बेहतरीन कविताएं लिखी गई हैं. उदाहरण के लिए रबिन्द्रनाथ टैगोर ने बंगाली भाषा में ऐसी कविताएं लिखीं जिन्हें दुनियाभर में सराहा गया. लेकिन उर्दू को खास तौर पर Language of Poetry इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें भावनाओं को बेहद खूबसूरत और असरदार तरीके से व्यक्त करने की क्षमता मानी जाती है. 

उर्दू भाषा की खास बातें

  • मीठा और नरम उच्चारण
  • भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त करना
  • शायरी की मजबूत परंपरा
  • दिल को छूने वाली भाषा

यह भी पढ़ें: दुनिया में Mica का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है? देखें टॉप 5 देशों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >