बस एक शब्द बनाता है LKG और UKG की फुल फॉर्म को अलग, नहीं जानते होंगे आप

General Knowledge Full Form of LKG and UKG: LKG और UKG क्लास प्राइमरी एजुकेशन की नींव होती है. आपने भी स्कूल की पढ़ाई की शुरुआत यहीं से की होगी. लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं? अगर नहीं तो जानते हैं आइए जानते हैं.

General Knowledge What is the Full Form of LKG and UKG: छोटे बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो 1,2,3 क्लास से पहले वे LKG या UKG में जाते हैं. आपने ये सुना तो बहुत होगा. लेकिन क्या इसका फुलफॉर्म (Full Form) जानते हैं? इनका मतलब आखिर होता क्या है? आप अकेले नहीं हैं, जिसे इसका मतलब नहीं पता. हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें LKG और UKG का मतलब नहीं पता है. अगली बार अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे, तो शर्मिंदगी से बचने के लिए इस खबर को जरूर पढ़ लें. आज हम बता रहे हैं कि आखिर LKG और UKG का मतलब क्या होता है, और क्यों बच्चों की स्कूली शिक्षा की शुरुआत इन्हीं से की जाती है.

LKG की फुल फॉर्म क्या है?

LKG की फुल फॉर्म Lower Kindergarten होती है. यह बच्चों की शुरुआती शिक्षा की पहली सीढ़ी मानी जाती है. LKG में 3 से 4 साल के बच्चों को दाखिला दिया जाता है, ताकि वे स्कूल के माहौल से परिचित हो सकें. यहां बच्चे बोलना, लिखना, गिनती करना और दूसरों के साथ घुलना-मिलना सीखते हैं. इसे फॉर्मल एजुकेशन की शुरुआत भी कहा जाता है.

UKG की फुल फॉर्म क्या है?

UKG की फुल फॉर्म Upper Kindergarten होती है. यह LKG के बाद का स्टेप होता है, जिसमें बच्चे अब बेसिक कॉन्सेप्ट्स को समझना और लिखना सीखते हैं. इस कक्षा में 4 से 5 साल के बच्चों को एडमिशन दिया जाता है. UKG में बच्चे अक्षर, शब्द, गिनती, ड्रॉइंग, कलरिंग जैसी गतिविधियों के जरिए आगे की पढ़ाई के लिए तैयार होते हैं.

क्यों जरूरी होती हैं LKG और UKG कक्षाएं?

LKG और UKG क्लास इसलिए जरूरी होती है कि इससे पहले बच्चे  घर में रहते हैं तो उन्हें स्कूल के नियम कानून और सोशल लाइफ के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है. एक तरह से कहें तो क्लास 1 से पढ़ाई लिखाई का लेवल काफी टफ होता है और उसमें लापरवाही नहीं की जाती है. ऐसे में इससे पहले बच्चों को LKG और UKG क्लास में डाला जाता है ताकि वे स्कूल के माहौल में ढल जाएं. ये दोनों क्लास प्राइमरी एजुकेशन की नींव होती है.

यह भी पढ़ें- ट्रेन या प्लेन, किसका इंजन है Powerful? अच्छे-अच्छे भी नहीं बता पाएंगे जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >