Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

आप अगर यूपीएससी, बीपीएससी या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयरी कर रहे हैं, तो पढ़ें 10 से 16 अप्रैल के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज...

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इस साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी से आप अपनी तैयारी को परखने के साथ अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ा सकते हैं.

  1. भारत में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 8 अप्रैल, 2025 को कितने साल पूरे कर लिए?
    (क) 5 साल
    (ख) 7 साल
    (ग) 10 साल
    (घ) 12 साल
  2. निम्न में से किस देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया?
    (क) पुर्तगाल
    (ख) फ्रांस
    (ग) फिलीपींस
    (घ) स्पेन
  3. कृषि पर तीसरी बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक हाल ही में किस देश में आयोजित की गयी थी?
    (क) भारत
    (ख) नेपाल
    (ग) श्रीलंका
    (घ) बांग्लादेश
  4. भारत सरकार द्वारा प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन (वेव्स) का आयोजन 1 से 4 मई, 2025 तक महाराष्ट्र के किस शहर में किया जायेगा?
    (क) पुणे
    (ख) मुंबई
    (ग) नागपुर
    (घ) औरंगाबाद
  5. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है?
    (क) एक पृथ्वी,समान स्वास्थ्य के लिए योग
    (ख) योग के साथ करें दिन की शुरुआत
    (ग) एक योग, एक दुनिया, एक दृष्टि
    (घ) स्वास्थ्य की दिशा में योग अभ्यास
  6. किस टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ लंबी थूथन वाला सांप (अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस) पुनः खोजा गया है?
    (क) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
    (ख) सुंदरबन टाइगर रिजर्व
    (ग) काजीरंगा टाइगर रिजर्व
    (घ) दुधवा टाइगर रिजर्व
  7. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को समेकित करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी नयी नीति का नाम क्या है?
    (क) एक राष्ट्र एक बैंक
    (ख) एक राज्य एक आरआरबी
    (ग) ग्रामीण बैंकों का एकीकरण
    (घ) भारत में बैंकिंग सुधार
  8. पहली बार ‘हिमालयी उच्च-ऊंचाई वायुमंडलीय एवं जलवायु अनुसंधान केंद्र’ कहां शुरू किया गया है?
    (क) लद्दाख
    (ख) मेघालय
    (ग) जम्मू-कश्मीर
    (घ) उत्तराखंड
  9. पंचायती राज मंत्रालय की ओर से हाल में जारी पंचायत उन्नति सूचकांक के राज्यवार आकलन में कौन सा राज्य 346 ग्राम पंचायतों के साथ अग्रणी है?
    (क) तेलंगाना
    (ख) आंध्र प्रदेश
    (ग) उत्तर प्रदेश
    (घ) गुजरात
  10. गंगोत्री नेशनल पार्क, जिसके गेट हाल ही में पर्यटकों के लिए खोले गये हैं, उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है?
    (क) उत्तरकाशी
    (ख) चमोली
    (ग) पिथौरागढ़
    (घ) पौड़ी गढ़वाल

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3 (ख), 4(ख), 5(क), 6(घ), 7(ख), 8 (ग), 9 (घ),10 (क).

यह भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2025 : 10 से 16 अप्रैल के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पर डालें एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >