Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

27 मार्च से 2 अप्रैल के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की तैयारी ...

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.

  1. आरबीआई ने 26 मार्च को किस राज्य में स्थित ताशीलिंग सचिवालय में 8वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की बैठक आयोजित की?
    (क) सिक्किम
    (ख) त्रिपुरा
    (ग) उत्तराखंड
    (घ) मेघालय
  2. भारत में तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय ने किस वर्ष राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) शुरू किया था?
    (क) वर्ष 2016
    (ख) वर्ष 2018
    (ग) वर्ष 2020
    (घ) वर्ष 2023
  3. भारतीय नौसेना के साथ किस देश की नौसेना चेन्न्ई में आयोजित 14वें समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास -इंद्र 2025 में शामिल हुई?
    (क) ऑस्ट्रेलिया
    (ख) रूस
    (ग) बोत्सवाना
    (घ) घाना
  4. निम्न में से किस लेखक को हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है?
    (क) राजेश जोशी
    (ख) रस्किन बॉन्ड
    (ग) काशीनाथ सिंह
    (घ) विनोद कुमार शुक्ल
  5. एशिया कप हॉकी 2025 का मेजबान कौन सा भारतीय राज्य है?
    (क) बिहार
    (ख) मध्य प्रदेश
    (ग) ओडिशा
    (घ) उत्तर प्रदेश
  6. किस मंत्रालय ने ‘बालपन की कविता पहल’ शुरू की है?
    (क) संस्कृति मंत्रालय
    (ख) शिक्षा मंत्रालय
    (ग) गृह मंत्रालय
    (घ) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  7. नीति आयोग ने किस शहर में हाल ही में ‘ट्रेड वॉच क्वार्टरली’ का दूसरा संस्करण जारी किया?
    (क) मुंबई
    (ख) चेन्नई
    (ग) बेंगलुरू
    (घ) नयी दिल्ली
  8. भारत में हर वर्ष किस दिन राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है?
    (क) 3 अप्रैल
    (ख) 4 अप्रैल
    (ग) 5 अप्रैल
    (घ) 7 अप्रैल
  9. बीते 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की कौन सी कड़ी का प्रसारण किया गया?
    (क) 100वीं
    (ख) 105वीं
    (ग) 115वीं
    (घ) 120वीं
  10. छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
    (क) थाईलैंड
    (ख) श्रीलंका
    (ग) भूटान
    (घ) नेपाल

सही जवाब
1 (क), 2 (ग), 3(ख), 4(घ), 5 (क), 6 (ख), 7 (घ), 8(ग), 9 (घ), 10(क).

यह भी देखें : Weekly Current Affairs 2025 : 27 मार्च से 2 अप्रैल का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >