Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 11 से 17 नवंबर का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस साप्ताहिक करेंट अफेर्यस क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, 11 से 17 नवंबर तक के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. ड्यूमा बोको हाल ही में किस देश के नये राष्ट्रपति चुने गये हैं?
    (क) नामीबिया
    (ख) नाइजीरिया
    (ग) मोजाम्बिक
    (घ) बोत्सवाना
  2. निम्न में से किसने नवंबर के पहले सप्ताह में भारतीय वायुसेना के वायु प्रभारी अधिकारी – रखरखाव के रूप में पदभार संभाला है?
    (क) अजय कुमार अरोड़ा
    (ख) अमर प्रीत सिंह
    (ग) वीआर चौधरी
    (घ) तेजिंदर सिंह
  3. गरुड़ शक्ति 24, जिसके 9 वें संस्करण का हाल ही में आयोजन किया गया था, भारत और किस देश के बीच आयोजित होने वाला संयुक्त विशेष बल अभ्यास है?
    (क) सिंगापुर
    (ख) थाईलैंड
    (ग) इंडोनिशया
    (घ) फिलीपींस
  4. संस्कृति मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने किस शहर में पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन किया ?
    (क) धर्मशाला
    (ख) नयी दिल्ली
    (ग) भोपाल
    (घ) वाराणसी
  5. एफटीआईआई द्वारा निर्मित किस फिल्म ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 2025 के ऑस्कर के लिए अर्हता हासिल कर ली है?
    (क) टू वे स्ट्रीट
    (ख) शिरकोआ : इन लाइ वी ट्रस्ट
    (ग) सनफ्लावर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो
    (घ) शांति
  6. नयी दिल्ली में आयोजित किये गये अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के सातवें सत्र में कौन इसके तीसरे महानिदेशक चुने गये हैं?
    (क) आशीष खन्ना
    (ख) विज्डम अहियाताकु-टोगोबो
    (ग) अजय माथुर
    (घ) गोसाई मेंगिस्टी अबैनेह
  7. निम्न में किस शहर में 5 से 7 नवंबर तक वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) का आयोजन किया गया?
    (क) टोक्यो
    (ख) शंघाई
    (ग) पेरिस
    (घ) लंदन
  8. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 4 नवंबर, 2024 को आस्ट्रेलिया के किस शहर में भारत के नये वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है?
    (क) पर्थ
    (ख) ब्रिसबेन
    (ग) सिडनी
    (घ) मेलबर्न
  9. नवंबर की किस तारीख को हर वर्ष विश्व टीकाकरण दिवस मनाया जाता है?
    (क) 5 नवंबर
    (ख) 7 नवंबर
    (ग) 10 नवंबर
    (घ) 12 नवंबर
  10. भारत और किस देश की सेना के बीच अंबाला एवं चंडीमंदिर, हरियाणा में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के 5वां संस्करण ‘विनबैक्स, 2024’का आयोजन किया जा रहा है?
    (क) वियतनाम
    (ख) लाओस
    (ग) श्रीलंका
    (घ) कंबोडिया

सही जवाब
1 (घ), 2(क), 3(ग), 4(ख), 5(ग),6(क), 7(घ), 8(ख), 9(ग), 10(क).

इसे भी पढ़ें : Admission Alert 2024 : एडवांस डिप्लोमा से लेकर पीएचडी तक कई कोर्सेज में प्रवेश का मौका

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2024 : पढ़ें 7 से 13 नवंबर तक का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >