Today In History 21st January: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

Today In History 21st January: आज के दिन पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस है. साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी कई अन्य मुख्य घटनाओं का विवरण.

Today In History 21st January: इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है. भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं. पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था.

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैम्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने.
  • 1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन.
  • 1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यो में निधन.
  • 1950 : तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु.
  • 1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया.
  • 1961 : क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे.
  • 1963 : हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन.
  • 1972 – मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना.
  • 1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की. इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई.
  • 1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन.
  • 1996 – स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित.
  • 1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत.
  • 2008 : भारत ने इजराइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया.
  • 2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत.
  • 2023: जम्मू के बाहरी हिस्से के एक व्यस्त इलाके में हुए दो विस्फोट में नौ लोग घायल.
  • 2024: रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत.

Also Read: Success Story: कैप्टन संध्या महला बनीं भारतीय सेना की नाज, महिला टुकड़ियों की संभाली कमान

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >