Today Current Affairs: देखें आज 28 नवंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 28 नवंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किस राज्य के उग्रवादी संगठन “उल्फा (ULFA)” पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है?

Ans. असम

2. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर को कहां राष्‍ट्रीय अभियान- ‘बाल विवाह मुक्‍त भारत’ का शुभारंभ किया गया?

Ans. नई दिल्‍ली

3. भारत-यूरोपीय संघ ऊर्जा पैनल की 10वीं बैठक 21 नवंबर, 2024 को कहां आयोजित की गई?

Ans. ब्रुसेल्स

4. भारतीय तटरक्षक बल 27-30 नवंबर तक कहां राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास (SAREX-24) की मेजबानी कर रहा है?

Ans. कोच्चि

5. पहलवान बजरंग पुनिया को डोपिंग टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने के कारण कितने साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया है?

Ans. 04 साल

6. हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?

Ans. 1115.67 करोड़

7. भारत के कोकिंग कोयले के आयात में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 80% से घटकर कितना हो गई है?

Ans. 54%

8. वर्तमान में कौन-सा देश दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है?

Ans. भारत

9. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘लाल ग्रह दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 28 नवंबर

10. हाल ही में किसने EVM के स्थान पर बैलेट पेपर की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया है?

Ans. सर्वोच्‍च न्‍यायालय

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >