Today Current Affairs: देखें आज 10 दिसंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 10 दिसंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में किसको केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है?

Ans. संजय मल्होत्रा

2. 08 दिसंबर को कहां ‘भारत-नेपाल सांस्‍कृतिक उत्‍सव’ के दूसरे संस्‍करण का आयोजन किया गया है?

Ans. लुम्बिनी में

3. हाल ही में भारत ने मानवीय सहायता के तहत किस पड़ोसी को 2,200 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है?

Ans. म्यांमार

4. हाल ही में उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने घर बनाए जायेंगे?

Ans. 16000

5. हाल ही में कहां भारत का सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ है?

Ans. आईआईटी गुवाहाटी

6. निम्नलिखित में से कहां ‘इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपो-2024’ का आयोजन किया जाएगा?

Ans. इंदौर

7. हाल ही में _ में निर्मित ताकतवर युद्धपोत “INS तुशिल” को भारतीय नौसेना में शामिल कर दिया गया है.

Ans. रूस

8. हाल ही में सीमा सुरक्षा बल-BSF ने जोधपुर में _ स्‍थापना दिवस मनाया है.

Ans. 60वां

9. हाल ही में कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘राईजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन 2024’ का उद्घाटन किया गया है?

Ans. जयपुर

10. हाल ही में किसके द्वारा हरियाणा के पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया गया है?

Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >