Teachers Day Quiz 2026: स्कूल क्विज कॉम्पिटिशन जीतना है? पहले पढ़ लें ये 20 जरूरी सवाल-जवाब

Teachers Day Gk Question in Hindi: शिक्षक दिवस के मौके पर यहां पढ़ें Teachers Day से जुड़े 20 महत्वपूर्ण GK के सवाल और उनके जवाब. ये सवाल स्कूल क्विज कॉम्पिटिशन की तैयारी में छात्रों के लिए मददगार हो सकते हैं.

Teachers Day Gk Question in Hindi: शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को स्कूलों में कल्चरल प्रोग्राम, भाषण, कविता और क्विज कॉम्पिटिशन जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. ऐसे में अगर आपके स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर GK क्विज कॉम्पिटिशन कार्यक्रम होने जा रहा है, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. यहां Teachers Day से जुड़े 20 जनरल नाॅलेज के सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं, जो आपको यह क्विज कॉम्पिटिशन जीतने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Teachers Day GK Questions 2026: स्कूल क्विज में पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

20 GK Questions for Teachers Day: यहां पढ़ें टीचर्स डे से जुड़े कुछ अहम सवाल

सवाल: सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के किस क्रम के राष्ट्रपति थे?

जवाब: दूसरे

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ने किस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया?

जवाब: मैसूर विश्वविद्यालय

सवाल: शिक्षक दिवस का संबंध मुख्य रूप से किस क्षेत्र से है?

जवाब: शिक्षा

सवाल: यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है?

जवाब: पेरिस

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति कब बने?

जवाब: 1952

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन का कार्यकाल उपराष्ट्रपति के रूप में कितने वर्ष रहा?

जवाब: 10 वर्ष

सवाल: राष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. राधाकृष्णन किस पद पर थे?

जवाब: उपराष्ट्रपति

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Image- Wikipedia)

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन की प्रसिद्ध पुस्तक ‘Indian Philosophy’ कितने खंडों में है?

जवाब: दो खंड

सवाल: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार किस मंत्रालय से संबंधित है?

जवाब: शिक्षा मंत्रालय

सवाल: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?

जवाब: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

सवाल: विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत किस वर्ष हुई?

जवाब: 1994

सवाल: विश्व शिक्षक दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

जवाब: 5 अक्टूबर

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ऑक्सफोर्ड में किस विषय के प्रोफेसर थे?

जवाब: पूर्वी धर्म

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन किस प्रतिष्ठित ब्रिटिश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे?

जवाब: ऑक्सफोर्ड

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ने किस विषय में एम.ए. किया था?

जवाब: फिलाॅसफी

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन का जन्म किस जिले में हुआ था?

जवाब: चित्तूर

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन को भारत रत्न किस वर्ष मिला?

जवाब: 1954

सवाल: भारत में शिक्षक दिवस पहली बार किस वर्ष मनाया गया?

जवाब: 1962

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन किस विश्वविद्यालय के कुलपति रहे?

जवाब: आंध्र विश्वविद्यालय

आंध्र विश्वविद्यालय (Image-Social Sites)

सवाल: डॉ. राधाकृष्णन का निधन किस वर्ष हुआ?

जवाब: 1975

ये भी पढ़ें: GK Questions for Teachers Day: शिक्षक दिवस क्विज से पहले जरूर पढ़ लें ये 20 सवाल, जीत सकते हैं कॉम्पिटिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >