Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2024: राजा राम मोहन रॉय की जयंती पर यहां देखें उनके अनमोल वचन

Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2024: राजा राम मोहन रॉय का जन्म 22 मई 1772 को बंगाल के हुगली जिले के में राधानगर गांव में हुआ था. राजा राम मोहन राय आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले एक समाज सुधारक थे. आइए जानें उनके अनमोल विचार

Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2024: आज 22 मई को राजा राम मोहन रॉय की जयंती मनाई जा रही है. आज ही के दिन साल 1772 को राजा राम मोहन रॉय का जन्म हुआ था. भारत के राजा राममोहन रॉय नामक एक सुधारक ने 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना में मदद की. वह ब्रह्म समाज के अग्रदूत थे, जो सामाजिक और धार्मिक सुधार के लिए एक भारतीय उपमहाद्वीपीय आंदोलन था. मुगल सम्राट अकबर द्वितीय ने उन्हें राजा की उपाधि दी थी. राजनीति, सरकार, शिक्षा और धर्म के क्षेत्रों में राजा रॉय का महत्वपूर्ण प्रभाव था.

यहां देखें राजा राम मोहन रॉय के कोट्स

स्त्रियां यदि शिक्षित होंगी तो उनको अपने अधिकारों का ज्ञान होगा. उनके भीतर से हीनता की भावना समाप्त होगी.
राजा राम मोहन रॉय

ईश्वर केवल एक है. उसका कोई अंत नहीं, सभी जीवित वस्तुओं में परमात्मा का अस्तित्व है.
राजा राम मोहन रॉय

International Day For Biological Diversity 2024 आज, जानें क्या है इस साल कि थीम 

मंगल गृह के चंद्रमा पर भूलकर भी न करना छलांग लगाने की कोशिश, बन जाओगे ‘रॉकेट’

Museum Facts: ये है दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय,जानिए विस्तार से

बुद्धिमान और अच्छे लोग हमेशा उन लोगों को चोट पहुँचाने में अनिच्छुक महसूस करते हैं, जो उनसे बहुत कम ताकत वाले होते हैं.”
राजा राम मोहन रॉय

तर्क से प्राप्त सत्य का ही पालन करना चाहिए, उसकी अवहेलना कोई नहीं कर सकता.
राजा राम मोहन रॉय

अंधविश्वास के अंधकार से बाहर निकलो, आत्मा की शुद्धता में ही सच्चा धर्म है.
राजा राम मोहन रॉय

पाप कर्म का त्याग करना तथा उसके लिए प्रायश्चित करना मोक्ष का साधन है.
राजा राम मोहन रॉय

शिक्षा ही समाजिक बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है.
राजा राम मोहन रॉय

किसी भी धर्म का ग्रन्थ पढने से जाति भ्रष्ट होने का प्रश्न ही नहीं उठता. मैंने तो कई बार बाइबिल और कुरानेशरीफ को पढ़ा है. मै न तो ईसाई बना और न ही मुसलमान बना. बहुत से यूरोपियन गीता और रामायण पढ़ते हैं, वे तो हिंदू नहीं हुए.
राजा राम मोहन रॉय

विचलित करने वाले अन्धविश्वासी हैं, धर्माध हैं, वे पूरे समाज में अन्धकार फैलाना चाहते हैं.
राजा राम मोहन रॉय

समाचार- पत्रों को पिछड़ी जातियों तक पहुंचाया जाए, जिससे कि वे ज्ञान के प्रकाश से सराबोर हो सके.
राजा राम मोहन रॉय

हिन्दी में अखिल भारतीय भाषा बनने की क्षमता है.
राजा राम मोहन रॉय

मैं हिन्दू धर्म का नहीं, उसमें व्याप्त कुरीतियों का विरोधी हूं.
राजा राम मोहन रॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >