दुनिया की नंबर-1 भाषा कौन सी? जानिए हिंदी किस स्थान पर है

Most Spoken Language In The World: हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर आती है. आइए, जानते हैं कि पहले स्थान पर कौन सी भाषा है?


Most Spoken Language In The World: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है? कई लोग बिना सोचे इंग्लिश का नाम ले लेते हैं. मूवी से लेकर मैग्जीन, तक हम ज्यादा कॉन्टेंट इंग्लिश में ही कंज्यूम करते हैं. लेकिन असली जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप मातृभाषा की बात कर रहे हैं या दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली लैंग्वेज की.

आज के दौर में भाषा सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि नौकरी, इंटरनेट, शिक्षा और ग्लोबल कनेक्शन का बड़ा जरिया बन चुकी है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है और हिंदी इस लिस्ट में किस नंबर पर आती है.

मातृभाषा के आधार पर कौन नंबर-1?

अगर केवल मातृभाषा (Native Language) की बात करें, तो Mandarin Chinese दुनिया की सबसे बड़ी भाषा मानी जाती है. इसे मुख्य रूप से चीन में बोला जाता है और करोड़ों लोग इसे अपनी पहली भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

ग्लोबल लेवल पर अंग्रेजी का दबदबा

वहीं अगर दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली भाषा की बात करें, तो इंग्लिश सबसे आगे है. शिक्षा, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, इंटरनेट और इंटरनेशनल लेवल पर बातचीत में सबसे ज्यादा उपयोग इंग्लिश का ही यूज होता है. यही वजह है कि इसे Global Language भी कहा जाता है.

हिंदी किस नंबर पर?

हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर आती है. दुनियाभर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते और समझते हैं. भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, फिजी, अमेरिका और यूके जैसे देशों में भी हिंदी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है.

दुनिया की टॉप भाषाएं

  • इंग्लिश
  • मंदारिन चीनी
  • हिंदी
  • स्पेनिश
  • फ्रेंच

इन भाषाओं का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं और इनका प्रभाव इंटरनेट से लेकर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स तक देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- कभी सोचा है कि आखिर Sunday को संडे ही क्यों कहते हैं? जान जाएंगे तो उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >