क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे ज्यादा यूरेनियम किस देश में बनता है? यहां देखें

Largest Producer of Uranium in the World: क्या आप जानते हैं दुनिया में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है. साथ ही जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन स देश शामिल है.

Largest Producer of Uranium in the World: आज के समय में  दुनिया को बिजली और ऊर्जा की बहुत जरूरत है. इसके लिए एक खास तरह का खनिज (Minerals) यूज होता है, जो जमीन के अंदर मिलता है. यही खनिज बिजली बनाने और बड़े कामों में काम आता है. हर देश में यह चीज बराबर मात्रा में नहीं मिलती.  कुछ देश ऐसे हैं जहां यह ज्यादा मात्रा में निकलता है, इसलिए वे दुनिया में आगे रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा यूरेनियम किस देश (Largest Producer of Uranium in the World) में होता है.  

दुनिया में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है? 

कजाकिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश कहा जाता है. कजाकिस्तान मध्य एशिया का एक बड़ा देश है, जो दुनिया के कुल यूरेनियम उत्पादन का लगभग 43% से 45% हिस्सा अकेले प्रोडक्शन करता है. साल 2009 से ही कजाकिस्तान ने दुनिया के बाकी देशों को बहुत पीछे छोड़ दिया है.  

Largest Producer of Uranium in the World: कजाकिस्तान क्यों है नंबर 1?

  • यहां यूरेनियम के बड़े-बड़े भंडार मौजूद हैं. 
  • खनन (Mining) के लिए मॉडर्न टेक्नीक का यूज होता है.
  • लागत कम (Low Cost) होने की वजह से उत्पादन ज्यादा होता है. 

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?

यूरेनियम उत्पादन में सिर्फ एक देश ही नहीं, बल्कि और भी देश शामिल हैं. 

  • दूसरा स्थान: Canada
  • तीसरा स्थान: Australia

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी यूरेनियम के बड़े भंडार हैं, लेकिन उत्पादन के मामले में ये कजाकिस्तान से पीछे हैं. 

भारत में यूरेनियम कहां मिलता है?

इंडिया में  झारखंड, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इसके भंडार मौजूद हैं. लेकिन प्रोडक्शन के मामले में भारत अभी टॉप देशों में शामिल नहीं है, क्योंकि यहां खनन सीमित स्तर पर होता है. 

यूरेनियम इतना जरूरी क्यों है? 

आज के समय यूरेनियम की मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि इससे न्यूक्लियर पावर बनाई जाती है. यह साफ और कम प्रदूषण (Pollution) वाली ऊर्जा का स्रोत है. साथ ही कई देश एनर्जी के लिए यूरेनियम पर निर्भर है.

यह भी पढ़ें: आम के लिए इतना फेमस है ये शहर की नाम ही पड़ गया Mango City 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >