Lacs या Lakh? पैसों की गिनती में लोग करते हैं ये बड़ी गलती!

Lakh Vs Lac Which One is Correct: Lacs और Lakh, क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही शब्दों में क्या अंतर है? आज हम आपको बताएंगे कि दोनों के बीच क्या फर्क है और इनका कहां इस्तेमाल होता है. साथ ही हम बताएंगे कि ये दोनों शब्द कहां से आए हैं.

Lakh Vs Lac Which One is Correct: इंग्लिश के कई ऐसे शब्द हैं, जिनका अर्थ और इस्तेमाल हमारे समझ में नहीं आता है. ऐसा ही एक अंग्रेजी का शब्द है, Lacs और Lakh. क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही शब्दों में क्या अंतर है और दोनों एक दूसरे से कैसे अलग हैं? इन दोनों ही शब्द का इस्तेमाल कहां होता है? अगर आप हीं जानते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको Lacs और Lakh के बीच का अंतर बताएंगे. 

Lakh Word Origin: लाख शब्द और ये कहां से आया? 

लाख शब्द हिंदी का शब्द है, इसकी उत्पति संस्कृत के ‘लक्ष्य’ शब्द से हुई है. लाख शब्द का मतलब है सौ हजार यानी 1,00,000. भारत समेत नेपाल और पाकिस्तान जैसे कई देशों में नंबरिंग सिस्टम (Numeric System) में यही इस्तेमाल होता है. 

Lakh और Lac शब्द 

वहीं इंग्लिश में लाख के लिए Lakh शब्द का इस्तेमाल होता है. वहीं कई लोग Lac भी बोलते या लिखते हैं. लेकिन इसका अर्थ है, कीड़ों से बनने वाला नेचुरल रेजिन या गोंद. हालांकि, इसे संस्कृत के शब्द ‘लक्ष्य’ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्लिश शब्द के रूप में भी जाना जाता है. 

Lakh Vs Lac Which One is Correct: कौन सा करें इस्तेमाल?  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, चेक लिखते समय Lakh ही इस्तेमाल करें. RBI की वेबसाइट और बैंकों के ऑफिशियल चेक में यही टर्म देखने को मिलता है. हालांकि, जब एक लाख से ज्यादा की बात आए तो Lacs शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन बैंक के काम में अक्सर Lakh ही लिखा जाता है. 

Lakh Vs Lac FAQs: Lakh और Lac से संबंधित सवाल जवाब

क्या बैंक के चेक पर Lac लिखने से ये हो जाएगा रिजेक्ट? 

ऐसा नहीं कि बैंक के चेक पर Lac लिखने से ये रिजेक्ट हो जाएगा. लेकिन Formal रूप से Lakh ज्यादा सही है. ऐसे में बैंक के काम के लिए Lac लिखने से बचना चाहिए. 

लाख शब्द कहां से आया? 

लाख शब्द संस्कृत के ‘लक्ष्य’ से आया है.

100 लाख को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

100 लाख = 1 Crore (One Crore)
1 Crore = 10 Million

बैंक में एक लाख कैसे लिखा जाता है?

बैंक या फॉर्म में एक लाख को इस तरह लिखा जाता है-
1,00,000 रुपये (Numerical form)
Rupees One Lakh Only (Words में)

चेक में 10 लाख कैसे लिखते हैं?

चेक में 10 लाख 10,00,000 (संख्याओं में) रुपये लिखा जाता है. 

यह भी पढ़ें- बस एक शब्द बनाता है LKG और UKG की फुल फॉर्म को अलग, नहीं जानते होंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >