Kargil Vijay Diwas Wishes Quotes: कारगिल विजय दिवस पर शेयर करें हौसला बढ़ाने वाले जज्बों से भरे ये कोट्स

Kargil Vijay Diwas 2024 Quotes: कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है. इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ कोट्स जो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैंं.

Kargil Vijay Diwas 2024 Wishes Quotes in Hindi: साल 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को हराकर कारगिल युद्ध जीता था. 26 जुलाई 2024 को इसकी 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. आइए यहां देखें कुछ प्रेरणा देना वाले कोट्स, जो आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को कारगिल विजय दिवस पर भेज सकते हैं.

हवा चलने से हमारा तिरंगा नहीं लहराता,
हमारा तिरंगा इसलिए लहराता है क्योंकि इसकी रक्षा के लिए शहीदों ने बलिदान दिया है.
कारगिल विजय दिवस 2024 की बधाई

Kargil Vijay Diwas 2024: 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बच्चे कैसे कर सकते हैं स्पीच की तैयारी? जानें

Kargil Vijay Divas: कारगिल विजय दिवस, वीरता और बलिदान की गाथा

Also Read: Kargil Vijay Diwas 2024 Wishes: बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद करें, यहां से भेजें देशभक्ति की शुभकामनाएं

“अगर मैं अपना खून साबित करने से पहले मौत का सामना करता हूं, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं मौत को मार दूंगा.” – लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे

“या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा, या तिरंगे में लिपटा हुआ वापस आऊंगा, लेकिन मैं वापस जरूर आऊंगा.” – कैप्टन विक्रम बत्रा

“स्वतंत्रता की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत होना होगा.” – लाल बहादुर शास्त्री

“कारगिल विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी। उनका बलिदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा.” – नरेंद्र मोदी

“कारगिल विजय दिवस, भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक है। हम अपने वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे.” – अमित शाह

कारगिल युद्ध कितने दिनों तक चला था ?

करगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया, जिसे ऑपरेशन विजय नाम दिया गया.

कारगिल विजय दिवस किस दिन मनाया जाता है ?

 हर साल 26 जुलाई के दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >