भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जानिए रोचक इतिहास, आजादी के बाद हटा Royal शब्द

Indian Air Force Day 2025: हर साल 8 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स डे मनाया जाता है. आइए, जानते हैं कि क्यों भारतीय एयर फोर्स डे मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि आजादी से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) कहा जाता था. आइए, इस मौके पर IAF का इतिहास जानते हैं.

Indian Air Force Day 2025: देशभक्ति की फिल्में देखना पसंद है तो आपको ये पता होना चाहिए कि भारत में हर साल 8 अक्टूबर के दिन एयर फोर्स डे (Air Force Day) मनाया जाता है. भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी. ऐस में इस ऐतिहासक दिन को यादगार बनाने के लिए और सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस दिन  को मनाया जाता है. 

IAF History: क्या है आईएएफ का इतिहास? 

देश को आजादी मिलने से पहले, वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) कहा जाता था. 1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था. वहीं भारत को आजादी मिलने के बाद इसके नाम में परिवर्तन करते हुए, ‘Royal’ शब्द को हटा दिया गया.

Indian Air Force Day: कहां मनाया जा रहा एयर फोर्स डे?

इस बार वायुसेना से जुड़ा ये कार्यक्रम गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर मनाया जाएगा. इस बार वायुसेना (IAF) अपनी 93वीं वर्षगांठ का समारोह मनाएगा. 

Indian Air Force Day Celebration: कैसे मनाया जाता है एयर फोर्स डे?  

भारतीय वायु सेना अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है. ऐसे  में एयर फोर्स डे को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भारतीय वायुसेना द्वारा भव्य परेड और एयर शो के जरिए उनकी ताकत और शौर्य का प्रदर्शन किया जाता है. इस शो में ताकतवर लड़ाकू विमान और लड़ाकू हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं. 

भारतीय सेना के तीनों अंग कौन से हैं?

भारत में सेना के तीन मुख्य अंग भारतीय थल सेना (Indian Army), भारतीय नौसेना (Indian Navy) और भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) हैं, जो मिलकर भारतीय सशस्त्र बल कहलाते हैं. भारतीय सेना भारत की जमीनी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. वहीं नौसेना जल और समुद्री सीमा की रक्षा करती है. भारतीय वायु सेना  वायुक्षेत्र की रक्षा करती है.

यह भी पढ़ें- बिहार STET के लिए बहुत जरूरी है GK, 5 मिनट में याद करें 5 सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >