Heavy Rainfall Alert: भारी बारिश की संभावना…जानें मौसम से जुड़ी ये जानकारी कौन देता है?

Heavy Rainfall Alert: अक्सर आप अखबारों और न्यूज चैनलों में मौसम से जुड़ी जानकारी देखते होंगे. अगर मौसम से जुड़े विज्ञान में आपको दिलचस्पी है तो आप मौसम वैज्ञानिक बन सकते हैं. यहां जानें मौसम से जुड़ी जानकारी कैसे मिलती है.

Heavy Rainfall Alert: आप अखबारों और न्यूज चैनलों में भारी बारिश की संभावना, गरज के साथ छींटे पड़ने, कड़ाके की ठंड और लू चलने की खबरें आप सुनते होंगे, पर क्या आपको पता है कि मौसम से जुड़ी जानकारी हमें कैसे मिलती है. आइए जानें

भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिलती है मौसम से जुड़ी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज की एक एजेंसी है. यह मौसम संबंधी ऑब्जरवेशन, मौसम पूर्वानुमान और भूकंप विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारत और अंटार्कटिका में सैकड़ों अवलोकन स्टेशन संचालित करता है. रिजनल ऑफिस चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी और नई दिल्ली में हैं.

Solar System: हमारे सौरमंडल में ग्रहों का आकार और स्थिति क्या है, यहां जानें

भारत में उच्च साक्षरता दर वाले top 5 राज्यों के बारे मे जानें

भारत में मानसून की प्रगति पर नजर रखता है भारत मौसम विज्ञान विभाग

आईएमडी 27 अप्रैल 1949 को स्वतंत्रता के बाद विश्व मौसम विज्ञान संगठन का सदस्य बना. भारतीय कृषि पर मानसून की बारिश के महत्व के कारण एजेंसी को प्रमुखता मिली है. यह वार्षिक मानसून पूर्वानुमान तैयार करने के साथ-साथ हर मौसम में पूरे भारत में मानसून की प्रगति पर नजर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

मौसम वैज्ञानिक कैसे बनें ?

मौसम के बारे में जागरूकता कई लोगों को होती है. बारिश कैसे होती है, ओले कैसे पड़ते हैं, कड़कड़ती ठंड कब तक रहेगी ये लू के थपेड़े कब तक चलेंगे, ये सब जानने या इसके बारे में पता लगाने में दिलचस्पी है, तो आप मौसम विज्ञान में अपना करियर बना सकते हैं.

मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए जरूरी है कि 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ की पढ़ाई की हो. साइंस मीडियम के छात्र-छात्राएं ही मौसम विज्ञान यानी मीट्रियोलॉजी से जुड़े कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं.

Meteorology Courses: मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए ये कोर्स कर सकते हैं

फिजिकल मेटियोरोलॉजी (Physical Meteorology)

क्लाइमेटोलॉजी (Climatology)

एग्रीकल्चर मेटियोरोलॉजी (Agriculture Meteorology)

एविएशन मेटियोरोलॉजी (Aviation Meteorology)

सिनॉप्टिक मेटियोरोलॉजी (Synoptic Meteorology)

डायनामिक मेटियोरोलॉजी (Dynamic Meteorology)

सैटेलाइट मेटियोरोलॉजी (Satellite Meteorology)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >