Daily Current Affairs: देखें आज 20 मार्च के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 20 मार्च को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में किस अंतरिक्ष यान के माध्यम से नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पृथ्वी पर वापसी की?

Ans. क्रू ड्रैगन

2. हाल ही में कहां ”भारत नवाचार शिखर सम्मेलन – टीबी उन्मूलन के लिए अग्रणी समाधान” का उद्घाटन किया गया?

Ans. नई दिल्‍ली

3. दिल्ली पुलिस की ‘शिष्टाचार’ स्क्वॉड योजना का कौन सा प्रमुख उद्देश्य है?

Ans. महिलाओं को मानसिक और शारीरिक सुरक्षा प्रदान करना

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महर्षि दधीचि कुंड को राजकीय पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा की है?

Ans. उत्तर प्रदेश

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने विधानसभा की कार्यवाही जानने के लिए सर्च इंजन लॉन्च किया है?

Ans. पंजाब

6. हाल ही में किस तारीख को ‘वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस’ मनाया गया है?

Ans. 18 मार्च

7. वित्त वर्ष 2024-25 में कितने करोड़ से अधिक लेन-देन के साथ डिजिटल भुगतान लेन-देन में वृद्धि हुई है?

Ans. 18,000

8. हाल ही में कहां जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया?

Ans. भोपाल

9. हाल ही में केंद्र सरकार और व्हाट्सएप ने किस उद्देश्य के लिए हाथ मिलाया है?

Ans. डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर खतरों को रोकना

10. हाल ही में किसने ऊर्जा साक्षरता अभियान शुरू किया है?

Ans. टाटा पावर

Also Read: CUET UG 2025 : डीयू, बीएचयू, जेएनयू में चाहिए प्रवेश, तो सीयूईटी यूजी के लिए 22 मार्च से पहले करें रजिस्ट्रेशन

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर के काॅपियों की चेकिंग पूरी, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >