Banking Gk Questions 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए आने वाले महीने काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. सितंबर 2026 के बाद SBI PO, IBPS Clerk/CSA, IBPS SO और IBPS RRB जैसी परीक्षाओं के अगले चरण आयोजित होने हैं, ऐसे में अभी से General Awareness और Banking Awareness की तैयारी को मजबूत करना जरूरी है. बैंकिंग परीक्षाओं में GK और Banking Awareness से जुड़े सवाल स्कोर बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यहां Banking GK Questions 2026 के 20 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब दिए जा रहे हैं. अगर आप भी 2026 में होने वाली बैंकिंग परीक्षाओं में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं, तो इन सवालों को जरूर पढ़ें और अपनी तैयारी को एक बार जरूर परखें.
ये भी पढ़ें: SSC GK Questions 2026: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, जरूर कर लें रिवीजन
20 Questions for Banking Exam: यहां पढ़ें बैंकिंग सेक्टर से जुड़े 20 सवाल
सवाल: 2027 में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कहां किया जाएगा?
जवाब: भारत
सवाल: लियोनेल मेसी, जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है, किस देश के महान खिलाड़ी हैं?
जवाब: अर्जेंटीना
सवाल: आर्टेमिस समझौते (Artemis Accords) पर हस्ताक्षर करने वाला 71वां देश कौनसा बना है?
जवाब: तुर्किये
सवाल: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2026 किसे प्रदान किया गया है?
जवाब: टॉमी कोह, बो की, रूना खान
सवाल: विज्ञान में, मानव शरीर का "रक्तचाप" (Blood Pressure) मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
जवाब: स्फिग्मोमैनोमीटर
सवाल: हाल ही में लॉन्च की गयी 'कहो कालिदास' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
जवाब: युगल जोशी
सवाल: भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी "इसरो" (ISRO) का मुख्यालय (Headquarters) कहां स्थित है?
जवाब: बेंगलुरु
सवाल: Apple के नए CEO कौन होंगे?
जवाब: जॉन टर्नस
सवाल: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफ़ी की मेजबानी का अधिकार ICC ने किस देश से वापस लिया है?
जवाब: श्रीलंका
सवाल: भारत ने किस देश में UPI भुगतान को सक्षम करने के लिए NIPC के साथ साझेदारी की है?
जवाब: उज्बेकिस्तान
सवाल: 2026 महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने कौनसा स्थान हासिल किया है?
जवाब: 5वां
सवाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओली दाराजाली दुस्तलिक' प्रदान किया गया है?
जवाब: उज्बेकिस्तान
सवाल: अमेरिका ने किस देश के खिलाफ 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू किया है?
जवाब: ईरान
सवाल: केन्द्रीय वायु कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब: तरुण चौधरी
सवाल: विज्ञान में, दूध की शुद्धता मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है
जवाब: लैक्टोमीटर
सवाल: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में "शिक्षा का अधिकार" एक मौलिक अधिकार के रूप में दिया गया है?
जवाब: अनुच्छेद 21A
सवाल: अन्नपूर्णा सुपर सिक्स LPG योजना किस राज्य में शुरू की जाएगी?
जवाब: तमिलनाडु
सवाल: डूरंड कप 2026 का खिताब किसने जीता?
जवाब: ईस्ट बंगाल एफसी
सवाल: भारत ने किस वर्ष तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
जवाब: 2035
सवाल: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब: प्रदीप राय
ये भी पढ़ें: GK Questions for Teachers Day: शिक्षक दिवस क्विज से पहले जरूर पढ़ लें ये 20 सवाल, जीत सकते हैं कॉम्पिटिशन
