8 July History: आज है बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन, जानें भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएं

8 July History: आज 8 जुलाई का दिन इतिहास के मामले में काफी खास है. यहां जानें आज के ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में

8 July History: इतिहास के मामले में आज आठ जुलाई का दिन एक खास है. खासतौर से आज भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के लिए दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज राज्य के में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल में से एक सौरव गांगुली का जन्म हुआ था.

कौन थे ज्योति बसु

ज्योति बसु को राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का रिकार्ड बनाया है. उन्हें कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहा जाता है.

Chandrashekhar Death Anniversary 2024 पर जानें सीधे देश के प्रधानमंत्री बनने वाले नेता के प्रेरणादायक कोट्स

पूर्व क्रिकेट कप्तात सौरव गांगलु मना रहे हैं आज अपना जन्मदिन

आज ही के दिन पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले भारत के सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगलु का जन्म हुआ था उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी. सौरव बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज रह चुके हैं.

देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की को ये महत्वपूर्ण घटना दर्ज हैं

1497: आज ही के दिन पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुए थे. वो समुद्र से भारत की यात्रा करने वाले पहले यूरोपीय बने थे.
1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की गई थी.
1836: आज ही के दिन महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे थे.
1914: कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह, वामपंथी नेता एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म आज ही के दिन हुआ था.
1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए थे.
1972: भारतीय क्रिकेट कप्तान के रुप में टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले सौरव गांगुली का जन्म आज ही के दिन हुआ था.
1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया.
1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन.
2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन.
2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >