11 July History: आज ही के दिन मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में हुए थे सिलसिलेवार बम धमाके, जानें भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएं

11 July History: इतिहास में 11 जुलाई को कई उल्लेखनीय घटनाएँ घटित हुईं और इसीलिए यह भारतीय और विश्व इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है.

11 July History: एतिहासिक मामलों में आज 11 जुलाई का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है. आज ही के दिन 11 जुलाई, 2006 को मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में कई बम धमाके हुए थे. इसमें 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए थे. इसके अलावा आज ही के दिन 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी.

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में कौन सी घटनाएं दर्ज हैं यहां देखें

1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पहली भारतीय टीम बनी थी.


1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली.

World Population Day 2024 आज, यहां जानें इस खास दिन का इतिहास, महत्व और थीम


1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला.


1973 : पेरिस के पास हुई थी ब्राजील का बोइंग विमान की दुर्घटना, 122 की मौत.


1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को आज ही के दिन ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ का सम्मान मिला था.


1989 : 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत.

विश्व जनसंख्या दिवस हर साल आज यानी 11 जुलाई को वैश्विक जनसंख्या मुद्दों और सतत विकास के लिए जनसंख्या चुनौतियों से निपटने के महत्व पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय कल्याण के लिए इसके निहितार्थ शामिल हैं.


1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने.


1995 : बोस्निया में नरसंहार से 7000 से ज्यादा लोगों की मौत .


2002 : चांग शांग चुनीं गईं थीं दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री.


2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में हुए थे सिलसिलेवार बम धमाके.

वर्ष 2006 में भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में ट्रेन नेटवर्क पर हुए सात बम विस्फोटों में 160 से अधिक लोग मारे गए तथा 460 अन्य घायल हो गए.


2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >