Gen Z Slangs for Teachers: बदलते समय के साथ छात्रों की भाषा भी तेजी से बदल रही है. आज की Gen Z बातचीत में कई तरह के नए स्लैंग और शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल करती है, जिन्हें समझना टीचर्स के लिए भी दिलचस्प हो सकता है. शिक्षक वैसे भी अपनी नॉलेज को अपडेट रखने के साथ-साथ छात्रों की पसंद, सोच और बातचीत के तरीके को समझने की कोशिश करते हैं. ऐसे में अगर शिक्षक Gen Z के कुछ पॉपुलर स्लैंग जान लें, तो वे छात्रों से ज्यादा सहज तरीके से जुड़ सकते हैं और उनकी भाषा को बेहतर समझ सकते हैं. शिक्षक दिवस के मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही Gen Z Slangs, जिनका इस्तेमाल आजकल स्टूडेंट्स खूब करते हैं.
टीचर्स सीख लें Gen Z स्लैंग
आज की क्लासरूम में सिर्फ किताबों और सिलेबस की भाषा ही नहीं चलती. स्टूडेंट्स की बातचीत में सोशल मीडिया से जुड़े कई नए शब्द और स्लैंग भी शामिल हो गए हैं. ऐसे में अगर टीचर इन शब्दों का मतलब समझते हों, तो स्टूडेंट्स से कम्युनिकेट करना और उनकी बात समझना थोड़ा आसान हो सकता है.
Gen Z की भाषा तेजी से बदलती है और सोशल मीडिया पर ऐसे शब्द ट्रेंड में हैं. हालांकि, टीचर्स के लिए इन स्लैंग्स को बोलना जरूरी नहीं है. उनका मतलब समझना ज्यादा उपयोगी है, ताकि बातचीत के दौरान किसी शब्द या कमेंट का संदर्भ गलत न समझ लिया जाए.
1.Slay
मतलब: किसी काम को बहुत अच्छे तरीके से करना या शानदार प्रदर्शन करना. अगर कोई स्टूडेंट कहता है कि किसी ने प्रेजेंटेशन में Slay किया, तो वह उसके शानदार प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है.
2.Cringe
मतलब: कुछ ऐसा जो अजीब, असहज या शर्मिंदगी वाला लगे.
स्टूडेंट किसी वीडियो, जोक या स्थिति को पसंद न आने पर उसे Cringe कह सकते हैं.
3.Savage
मतलब: तीखा लेकिन मजेदार जवाब.
किसी ने किसी सवाल या कमेंट का बहुत करारा जवाब दिया, तो स्टूडेंट उसे Savage कह सकते हैं.
4.Flex
मतलब: किसी चीज या उपलब्धि का दिखावा करना.
कोई स्टूडेंट अपनी नई चीज या उपलब्धि को बार-बार दिखाए तो दूसरे छात्र कह सकते हैं कि वह Flex कर रहा है.
ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं की मार्कशीट में अब नहीं लिखा जाएगा ‘Fail’, बिहार बोर्ड ने कहा स्किल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
5.Low-key
मतलब: चुपचाप, कम जाहिर करते हुए या बिना ज्यादा दिखावे के.
अगर कोई स्टूडेंट कहता है, मैं Low-key इस परीक्षा को लेकर परेशान हूं, तो इसका मतलब है कि वह अंदर से परेशान है, लेकिन इसे ज्यादा जाहिर नहीं कर रहा.
6.High-key
मतलब: खुलकर, बहुत ज्यादा या पूरी तरह.
यह Low-key के उलट इस्तेमाल होता है. जैसे कोई छात्र कहे, I'm high-key excited, यानी वह बहुत ज्यादा उत्साहित है.
7.Vibe / Vibes
मतलब: माहौल, अनुभव या किसी जगह/व्यक्ति से मिलने वाली फीलिंग.
जैसे कोई स्टूडेंट कहे, इस क्लास की Vibes अच्छी हैं, तो वह क्लास के माहौल की तारीफ कर रहा है.
8.No Cap
मतलब: सच में, बिना झूठ या बिना बढ़ा-चढ़ाकर कहे.
जब कोई छात्र अपनी बात पर जोर देना चाहता है कि वह सच बोल रहा है, तो वह No Cap कह सकता है.
9.Sus
मतलब: संदिग्ध या शक वाला.
अगर किसी स्टूडेंट को किसी बात या व्यवहार पर शक हो, तो वह उसे Sus कह सकता है. यह Suspicious का छोटा रूप है.
10.Delulu
मतलब: वास्तविकता से दूर किसी कल्पना या उम्मीद में रहना.
यह Delusional से बना स्लैंग है और अक्सर मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया जाता है.
टीचर्स के लिए क्यों जरूरी है इन शब्दों को समझना?
क्लासरूम में Gen Z की भाषा को समझने का मतलब यह नहीं है कि टीचर्सको हर स्लैंग का इस्तेमाल करना ही चाहिए. असल फायदा यह है कि छात्रों की बातचीत, सोशल मीडिया से जुड़े संदर्भ और अनऑफिशियल कमेंट को बेहतर तरीके से समझा जा सके.
ये भी पढ़ें: GK Quiz: कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए 15 जरूरी सवाल, परखें अपनी तैयारी
