शत प्रतिशत नामांकन और बाल सर्वे के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

जिले के गुरुआ प्रखंड में शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और बाल सर्वे को लेकर बुधवार को एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. राजकीय मध्य विद्यालय गुरुआ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर ‘नामांकन सह सर्वे जागरूकता रैली’ निकाली.

Gaya News: जिले के गुरुआ प्रखंड में शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और बाल सर्वे को लेकर बुधवार को एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. राजकीय मध्य विद्यालय गुरुआ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर ‘नामांकन सह सर्वे जागरूकता रैली’ निकाली. इस रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व और सर्वे कार्य में सही आंकड़े उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया.

स्लोगन के जरिए दिया शिक्षा का संदेश

रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश राम ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) रंजीत कुमार भी शामिल हुए. रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोगन और जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां ले रखी थीं. बच्चों ने नारों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया. यह जागरूकता रैली मध्य विद्यालय गुरुआ से शुरू होकर मुख्य बाजार, भवानी स्थान, बस स्टैंड, मिरचक और बड़हीबिगहा होते हुए पुनः बाजार से गुजरकर स्कूल परिसर में संपन्न हुई.

सर्वेक्षकों को सही जानकारी देने की अपील

अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक मिथिलेश राम ने बताया कि इस रैली का मुख्य मकसद लोगों को बाल सर्वे के दौरान सही और पूरी जानकारी देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि शिक्षा विभाग के आंकड़े सटीक और सत्य हो सकें. वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस सर्वे और नामांकन कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और घर-घर आने वाले प्रगणकों (सर्वेक्षकों) को बच्चों की सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इस मौके पर जागरूकता अभियान को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका मंजू कुमारी सिन्हा, वीणा कुमारी, संवेदिता कुमारी, दीपा कुमारी, संध्या कुमारी और शिक्षक सत्येन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार सुमन व रमेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: CBSE 12th Pass Percentage 2026: CBSE बोर्ड 12वीं में 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >