फ्री कोचिंग से लेकर रिसर्च के लिए 1 करोड़ तक…PM ने Gen Z को दिए ये गिफ्ट्स

Free Online Coaching: फ्री ऑनलाइन कोचिंग से लेकर और रिसर्च और इनोवेशन तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने भाषण (Modi Speech) में Gen Z पर फोकस किया है. उन्होंने कई सारे ऐलान किए हैं, जिनमें से एक तो कोचिंग नेटवर्क की बात है. अगर आप भी स्टूडेंट हैं तो आपको पीएम के भाषण के इस हिस्से को जरूर सुनना चाहिए.

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के युवाओं को लाल किले से संबोधित किया. उन्होंने खासतौर पर Gen z और युवा पीढ़ी के लिए संदेश दिया. उन्होंने अपने स्पीच में साफतौर पर कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य है. इस दिशा में युवाओं की मुश्किलें कम करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रोतियोगिता परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग (Free Online Coaching Classes) का ऐलान किया है.

पीएम ने Gen Z को दिए 5 गिफ्ट्स

पीएम मोदी का आज का भाषण अगर सुनें तो उन्होंने Gen Z और युवा पीढ़ी पर फोकस किया है. उन्होंने एजुकेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी आदि को लेकर अपने विजिन और देश के विकास पर अपनी बात रखी. इसी सिलसिले में उन्होंने छात्रों के लिए 5 गिफ्ट्स का भी ऐलान किया. 

1.फ्री कोचिंग क्लासेज का नेटवर्क बनेगा

हमारे मिडिल क्लास फैमिली पर कोचिंग क्लासेज (Coaching Classes) एक बहुत बड़ा बोझ बन गया है. हर माता-पिता को लगता है कि अपने बच्चों को कोचिंग क्लासेज नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं.

उन्होंने आगे कहा कि

कोचिंग में पढ़ने के कारण कई बार बच्चे परिवार से दूर रहने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में केंद्र सरकार युवाओं के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने की प्लानिंग कर रही है.


2.रिसर्च के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक का फंड

भारत को रिसर्च और इनोवेशन में नंबर 1 बनाने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने ने रिसर्च और R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को लेकर बड़ा विजन पेश किया. उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ तक का फंड देने की बात कही. कहा कि हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है. देश में आज 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं.

3.ग्लोबल एजुकेशन पर फोकस

लाले किले से प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एजुकेशन सिस्टम में विकास हो रहा है. दुनिया की जानी -मानी और मशहूर यूनिवर्सिटी भी अब भारत आ रही है. भारत के स्टूडेंट्स को अब इंटरनेशनल लेवल का एजुकेशन मिलेगा. अब इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा पाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च नहीं करने होंगे.

4.मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 650 से अधिक यूनिवर्सिटी हैं, जो 2004-2014 के दौरान की संख्या से लगभग दोगुने हैं. वहीं, देश में अब करीब 850 मेडिकल कॉलेज हैं (Medical College), जबकि 2014 से पहले इनकी संख्या लगभग 400 थी.

5.PM ने स्किल डेवलेपमेंट पर दिया जोर

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स के जरिए बच्चों को कम उम्र से ही टेक्निकल और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में उपलब्ध दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा आज Gen Z को आज घर बैठे स्किल्स सीखने और स्टार्टअप खोलने में मदद कर रहा है.


ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा दे पाता है फ्रीडम फाइटर से जुड़े इन सवालों के जवाब? आज ही चेक करें अपने लाडले की नॉलेज

फ्री कोचिंग की सुविधा से कैसे प्रभावित होंगे छात्र

पीएम ने कहा, “हम फ्री कोचिंग का एक नेटवर्क खड़ा करेंगे. हमारा लक्ष्य गरीब-से-गरीब स्टूडेंट को फ्री शिक्षा पहुंचाना है. युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन और डिजिटल कोचिंग की सुविधा तैयार की जाएगी. हमारे पास एक्सपर्ट टीचर्स भी हैं.”

प्रधानमंत्री के इस ऐलान से उन बच्चों को बहुत राहत होगी जो गरीब परिवार से आते हैं और महंगी फीस के कारण सपने देखने से पीछे हट जाते हैं. उन बच्चों को भी इसका फायदा मिलेगा जिनके माता-पिता किसी तरह कोचिंग फीस तो जुटा लेते हैं. लेकिन पैसे के अभाव में रहने के स्थान और भोजन से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: सोच का मर जाना ही…PM Modi ने लाल किले से युवाओं को दिया संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >