UPSC मेन्स के लिए जरूरी है DAF फॉर्म, अगस्त की परीक्षा के लिए अभी से कमर कस लें

UPSC DAF Form: UPSC मेन्स 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए DAF फॉर्म बहुत जरूरी है. प्रीलिम्स के बाद यही फॉर्म आपकी इंटरव्यू तक की यात्रा तय करता है. इसमें दी गई जानकारी सही होनी चाहिए.

UPSC DAF Form: 24 मई को UPSC प्रीलिम्स की परीक्षा हुई और अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. इस इंतजार के बीच जान लें कि मेन्स परीक्षा के लिए कैसे फॉर्म भरते हैं. DAF क्या है? UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू, तीन फेज होते हैं. तीनों ही फेज के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है.

क्या है UPSC DAF फॉर्म?

मेन्स परीक्षा के लिए जो कैंडिडेट्स फॉर्म भरने वाले हैं, उन्हें बता दें कि DAF (Detailed Application Form) आपके लिए बहुत जरूरी है. यह फॉर्म केवल उन कैंडिडेट्स के लिए होता है जो UPSC Prelims 2026 परीक्षा पास कर लेते हैं.

DAF में कौन-कौन सी जानकारी दी जाती है?

DAF यानी Detailed Application Form, UPSC मेन्स परीक्षा का एक बेहद महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. इसमें कैंडिडेट्स की पर्सनल, एजुकेशन और प्रोपेशनल जानकारी दी जाती है. साथ ही नीचे बताए गए डिटेल्स भी दिए जाते हैं-

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
  • ऑप्शनल सब्जेक्ट
  • लैंग्वेज मीडियम
  • कार्य अनुभव (यदि कोई हो)
  • शौक और अन्य गतिविधियां

इंटरव्यू और मेन्स के मूल्यांकन में इसी फॉर्म की जानकारी का बड़ा रोल होता है. कई बार आपकी हॉबीज (जो आपने फॉर्म में डाल रखा है) उससे रिलेटेड इंटरव्यू में सवाल पूछा जाता है. ऐसे में फॉर्म में हर डिटेल रियल डालें, कुछ भी बनावटी न डालें.

DAF फॉर्म कौन भर सकता है?

DAF फॉर्म केवल वो कैंडिडेट्स ही भर सकते हैं जो UPSC Prelims परीक्षा पास करते हैं. सफल अभ्यर्थियों को ही मेन्स परीक्षा के लिए DAF भरने का मौका मिलता है.

UPSC Prelims और Mains 2026 की डेट्स

  • UPSC Prelims 2026 परीक्षा: 24 मई 2026
  • UPSC Mains 2026 परीक्षा: 21 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना

इन तारीखों को देखते हुए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी और स्ट्रैटजी मजबूत करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- पास या फेल के फैसले से पहले जान लें, कैसे तैयार होता है UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >