UPSC CSE 2026: देश की सबसे पॉपुलर और हार्ड एग्जाम्स में गिनी जाने वाली यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस एग्जाम 2026 के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. लेकिन अक्सर फॉर्म भरते समय छोटी-सी गलती भी आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. नाम की स्पेलिंग, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, फोटो और अन्य जरूरी डिटेल्स में गलती होने पर एप्लीकेशन रद्द होने का खतरा रहता है. जिन कैंडिडेट्स से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो वो 3 मार्च तक करेक्शन कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं. यूपीएससी प्री की एग्जाम 24 मई 2026 को हो सकती है.
UPSC CSE 2026 के लिए ऐसे करें करेक्शन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Login या Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद UPSC CSE/IFS 2026 Application Correction लिंक पर क्लिक करें.
- फिर आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
- करेक्शन करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
UPSC CSE 2026 Civil Services Notification Check Here
UPSC CSE 2026 IFS Notification Check Here
सिलेक्शन प्रोसेस
UPSC CSE 2026 की सिलेक्शन प्रोसेस तीन मुख्य स्टेज में पूरा होता है. हर स्टेज में कैंडिडेट्स की एलीजिबीलीटी, नॉलेज और पर्सनैलिटी का आकलन किया जाता है. पहले प्रीलिम्स एग्जाम होता है. जिसमें जनरल स्टडीज और CSAT जैसे सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं. इसमें MCQ बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं. प्रीलिम्स के बाद मेंस एग्जाम लिया जाता है. यह रिटन एग्जाम है. Mains पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.
यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! फॉरेस्ट और जेल विभाग में भर्ती शुरू
