UPJEE Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा यानी JEECUP 2026 आज 25 मई को UPJEE Admit Card 2026 जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
UPJEE Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर UP Polytechnic Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number और Password दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
परीक्षा देने जाते समय सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना काफी नहीं होगा. उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध सरकारी ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर ID भी रखना होगा. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और एक पेन भी साथ रखना जरूरी है.
ऐसा रहेगा JEECUP 2026 परीक्षा पैटर्न
JEECUP परीक्षा में कुल 100 MCQ पूछे जाएंगे. पेपर में Physics, Chemistry और Maths से सवाल आएंगे. हर सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा. अगर कोई सवाल छोड़ दिया जाता है तो उसके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
JEECUP परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसमें छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
यह भी पढ़ें: Re NEET का पेपर भी लीक कर देंगे… कैब इन्फ्लुएंसर से स्टूडेंट ने बताया पूरा स्कैम
