UP TET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) की तरफ से UP TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं. जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UP TET 2026 के लिए जरूरी तारीखें
UP TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 26 अप्रैल 2026 ही रखी गई है. अगर आवेदन में कोई गलती हो जाए तो उसे 1 मई 2026 तक ठीक करने का मौका मिलेगा.
UP TET 2026 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP TET 2026 Notification या Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- अब New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर सेव कर लें.
UP TET 2026 Notification PDF Check Here
एप्लीकेशन पीस
UP TET 2026 के लिए आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को एग्जाम फीस जमा करना होगा. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये तय की गई है. SC और ST वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये रखा गया है. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है.
कौन दे सकता है UP TET परीक्षा?
UP TET परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ DELED या BEd कोर्स पास या अंतिम वर्ष में होना चाहिए.
इसके अलावा 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ चार साल का BElEd कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: DRDO CEPTAM टियर 1 एग्जाम के लिए नोटिस जारी, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव
