UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस की SI भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की सूचनाएं वायरल हो रही हैं. इनमें से एक का दावा है कि 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस खबर को फर्जी बताते हुए नोटिस जारी कर सूचना दी है.
UPSRTC ने जारी किया नोटिस
UPSRTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नोटिस जारी करके राज्य की गर्वनमेंट बसों में फ्री ट्रैवल की सुविधा वाली खबर को फेक बताया है. UPSRTC ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (14-15 मार्च 2026) के अभ्यर्थियों के लिए UPSRTC बसों में फ्री यात्रा की खबर फर्जी है. इन पर विश्वास न करें.
स्पेशल बस की सुविधा
यूपी पुलिस बोर्ड की ओर से परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने एग्जाम टाइम के लिए स्पेशल बस की सुविधा की है. इससे दूर-दराज से आने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर पहुंचने में मदद मिलेगी.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. परीक्षार्थी एग्जाम शुरू होने से पहले 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचें. लेट से आने वाले और बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए uppbpb.gov.in देखें.
यह भी पढ़ें- झारखंड जेल वार्डर की भर्ती पर High Court ने लगाई रोक, JSSC से मांगा जवाब
