UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित फ्री IAS-PCS कोचिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग कोचिंग केंद्रों में कुल 890 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा.
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन और फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 थी. 25 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा का परिणाम 28 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की फ्री कोचिंग अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है.
UP IAS PCS Free Coaching के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं.
UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026 Admit Card
इन सेंटर्स पर होगा एग्जाम
| क्रमांक | केंद्र का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, लखनऊ | 250 |
| 2 | आदर्श पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, अलीगंज, लखनऊ (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) | 150 |
| 3 | आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, हापुड़-गाजियाबाद | 150 |
| 4 | संत रविदास आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, वाराणसी | 75 |
| 5 | डॉ बी आर आंबेडकर कोचिंग सेंटर, आगरा | सीटों की संख्या घोषित नहीं |
| 6 | डॉ बी आर आंबेडकर कोचिंग सेंटर, अलीगढ़ | 150 |
| 7 | प्रयागराज केंद्र | 40 |
| 8 | गोरखपुर केंद्र | 75 |
| कुल | घोषित सीटें | 890 |
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के कई कोचिंग केंद्रों में कुल 890 सीटों पर (UP IAS PCS Free Coaching) एडमिशन दिया जाएगा. लखनऊ स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में 250 सीटें, अलीगंज लखनऊ के महिला केंद्र में 150 सीटें, हापुड़-गाजियाबाद केंद्र में 150 सीटें, वाराणसी केंद्र में 75 सीटें, अलीगढ़ केंद्र में 150 सीटें, प्रयागराज केंद्र में 40 सीटें और गोरखपुर केंद्र में 75 सीटें उपलब्ध हैं. आगरा केंद्र की सीटों की संख्या अभी घोषित नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: फ्री में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
