UGC NET जून सेशन के लिए नोटिफिकेशन जल्द, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UGC NET June 2026: पिछले साल यूजीसी नेट जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल के बीच में शुरू हुआ था. इस बार भी लगभग इसी समय फॉर्म आने की संभावना थी, लेकिन डेट आगे निकल गई है. नोटिफिकेशन जारी जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. UGC NET […]

UGC NET June 2026: पिछले साल यूजीसी नेट जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल के बीच में शुरू हुआ था. इस बार भी लगभग इसी समय फॉर्म आने की संभावना थी, लेकिन डेट आगे निकल गई है. नोटिफिकेशन जारी जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

UGC NET June 2026 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

UGC NET परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो पोस्टग्रेजुएशन कर चुके हैं या कर रहे हैं. जनरल कैटेगरी के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. वहीं OBC, SC, ST और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत है.

इसके अलावा जो छात्र अभी मास्टर्स के फाइनल ईयर में हैं या जिनका रिजल्ट आना बाकी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. चार साल की बैचलर डिग्री वाले छात्र जिनके पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं.

ऐसे करें UGC NET के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • अब लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे फोटो और सिग्नेचर.
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के जरिए यह तय किया जाता है कि कौन उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य है और किसे जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF मिलेगा. इसके अलावा कई उम्मीदवार इस परीक्षा के जरिए PhD में एडमिशन का रास्ता भी बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >