UGC NET एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी.

UGC NET Exam City Slip 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UGC NET June 2026 Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

UGC NET June 2026 Exam City Intimation Slip Check Here

UGC NET June Exam Date: कब होगी परीक्षा?

एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार UGC NET June 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा अलग-अलग दिनों में विभिन्न विषयों के लिए होगी. इस बार आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2026 तक बढ़ाई गई थी.

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार UGC NET June 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से न चूकें.

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >