14 अक्टूबर से शुरू होगी बिहार STET परीक्षा, देखें एडमिट कार्ड पर अपडेट

STET Exam Date 2025: बिहार परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की नई तारीख जारी कर दी है. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.

STET Exam Date 2025: STET परीक्षा की तारीखों का इंतजार है तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की नई तारीख जारी कर दी है. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. अब जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी हासिल करें. 

STET Exam: कब होगी परीक्षा? 

STET परीक्षा CBT मोड में होगी. परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से होगा. इससे पहले परीक्षा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाने थी. लेकिन अब इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है. परीक्षा का परिणाम 16 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा. 

STET Admit Card: जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

वहीं एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं. परीक्षार्थी User ID और Password का उपयोग कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. समिति ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि एडमिट कार्ड में दी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें. इसमें दिए नाम, परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र आदि को अच्छे से देख लें.

STET के जरिए बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने का मौका

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके जरिए वो आगे आने वाले BPSC परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह एक तरह की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए आप राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं. यह स्टेट लेवल (State Level Exam) परीक्षा है. यह परीक्षा बिहार जैसे राज्यों में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक है.

यह भी पढ़ें- NTA का बड़ा कदम, छात्र अपडेट कर लें ये Documents, नहीं तो परीक्षा में बैठना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >