SSC MTS Havaldar Exam 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. कमीशन ने SSC MTS और Havaldar Paper-I Result 2026 जारी कर दिया है. अब हवलदार पद के लिए सफल कैंडिडेट्स की PET/PST परीक्षा काे लेकर जानकारी दी गई है. वहीं, Paper-II परीक्षा की तारीख कमीशन की ओर से बाद में जारी की जाएगी. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
SSC MTS Havaldar Exam Date: जानें कब हाेगी परीक्षा?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कमीशन ने Paper-I का रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है. हवलदार पद के लिए PET/PST परीक्षा 24 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी. Paper-II की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. बता दें कि SSC MTS और Havaldar भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू हुई थी, जो 24 जुलाई 2025 तक जारी थी. इसके बाद कैंडिडेट्स को 4 से 6 अगस्त 2025 तक एप्लिकेशन में सुधार का मौका दिया गया था.
परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 16 से 25 जनवरी 2026 तक चली. Paper-I की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. इसका एडमिट कार्ड 2 फरवरी 2026 को उपलब्ध कराया गया था. वहीं, परीक्षा की आंसर की 3 मार्च 2026 को जारी की गई थी.
SSC MTS Havaldar PET/PST Exam 2026 Official Notification Check Here
SSC MTS Havaldar Vacancy and Eligibility: जानिए कितने पदों पर है वैकेंसी?
कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 8,021 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें MTS के 6,810 पद शामिल हैं और Havaldar पद के कुल 1,211 पद शामिल हैं. वहीं अगर हम एलिजिबिलिटी की बात करें, तो SSC MTS और Havaldar पदों के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) उत्तीर्ण होना जरूरी है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, 8021 पदों पर Sarkari Naukri के लिए फटाफट करें अप्लाई
SSC MTS Havaldar Age Limit: जानिए क्या है एज लिमिट?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं MTS पद के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष और Havaldar पद के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को SSC के भर्ती नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस Tier 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे देखें? ये हैं आसान Steps
SSC MTS Havaldar Application Fee: क्या है एप्लिकेशन फीस?
Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 100 रुपए है. वहीं SC, ST और फीमेल्स कैंडिडेट्स के लिए कोई एग्जाम फीस नहीं है. फीस का पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता था.
SSC MTS Havaldar Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
SSC MTS और Havaldar भर्ती में सिलेक्शन पद के अनुसार अलग-अलग है. MTS पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा, जबकि Havaldar पद के कैंडिडेट्स को CBT के साथ PET/PST प्रक्रिया से भी गुजरना होगा. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आगे की जानकारी और Paper-II की परीक्षा तारीख SSC की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: SSC Exam Calendar 2026: MTS, SSC CGL जैसी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें
