SSC CHSL परीक्षा में गड़बड़, फिर से देना होगा टाइपिंग टेस्ट, नई डेट जारी

SSC CHSL Typing Test: SSC की परीक्षा में इस बार ट्विस्ट आया है. कैंडिडेट्स एग्जाम देकर निकले ही थे कि पता चला टाइपिंग स्किल टेस्ट कैंसिल हो गया है. अब जिन उम्मीदवारों ने 10 अप्रैल 2026 को Shift-II में Skill या Typing Test दिया था, उन्हें एक बार फिर से अपनी उंगलियों की स्पीड दिखानी पड़ेगी.

SSC CHSL Typing Test: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से 10 अप्रैल को SSC CHSL Tier-II की परीक्षा चल रही थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन Shift-II में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई. अब मशीन ही साथ छोड़ दे तो कैंडिडेट क्या करे. ऐसे में SSC ने कहा कि यह परीक्षा सही तरीके से नहीं हो पाई, इसलिए इसे रद्द किया जाता है.

SSC CHSL Typing Test की नई तारीख

जिन कैंडिडेट्स ने Shift-II में परीक्षा दी थी, उनके लिए एक नया मौका रखा गया है. SSC ने नई तारीख 22 अप्रैल 2026 तय कर दी है. एक बार फिर वही टेंशन, वही तैयारी और वही कीबोर्ड पर उंगलियों की दौड़. अब जब परीक्षा दोबारा होगी, तो एडमिट कार्ड भी नया ही लगेगा. SSC ने बताया है कि 17 अप्रैल 2026 को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

SSC नोटिस जारी

टाइपिंग स्किल टेस्ट में क्या?

टाइपिंग स्किल टेस्ट में उम्मीदवार को कंप्यूटर पर एक दिया गया पैराग्राफ तय समय में तेजी और कम गलतियों के साथ टाइप करना होता है, जिसमें उसकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों चेक की जाती हैं. इस टेस्ट में आमतौर पर पास या फेल होता है, नंबर नहीं जोड़े जाते.

SSC CHSL Skill Test Re Schedule Notice Check Here

सबसे पहले आपकी टाइपिंग स्पीड चेक की जाती है, जिसमें इंग्लिश में आमतौर पर 35 words per minute और हिंदी में करीब 30 words per minute की स्पीड जरूरी होती है. सिर्फ तेजी ही नहीं, गलतियां कम होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >