RRB NTPC भर्ती Non-Technical Popular Categories (NTPC) के अंतर्गत 10+2 स्तर के पदों के लिए हो रही है. परीक्षा मई और जून 2026 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलो करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 04 दिसंबर 2025 तक चली. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 06 दिसंबर 2025 थी, जबकि फॉर्म में सुधार 07 से 12 दिसंबर 2025 के बीच किया गया. अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
RRB NTPC Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CEN (NTPC) Under Graduate Level Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा.
- यहां अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
- Login या Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
RRB NTPC Admit Card 2026 Download Here
RRB NTPC एग्जाम शेड्यूल
रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 07, 08, 09 मई और 13, 14, 16 व 21 जून 2026 को आयोजित होगी. एग्जाम सिटी की जानकारी 27 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई थी और अब 03 मई 2026 से एडमिट कार्ड भी उपलब्ध है.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले Computer Based Test (CBT-1) लिया जाएगा. इसके बाद CBT-2 परीक्षा होगी. कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाएगा. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी.
यह भी पढ़ें: IITs को भी पीछे छोड़ा IIIT हैदराबाद ने, MS रिसर्च बैच में प्लेसमेंट की धूम
