RSSB CET 2026 Notification: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ग्रेजुएट लेवल सीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्रेजुएट लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 4 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 अगस्त 2026 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
RSSB CET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- ग्रेजुएट लेवल CET 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- SSO ID से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
RSSB CET 2026 से इन पदों पर होगी भर्तियां
एप्लीकेशन फीस
RSSB CET 2026 के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी क्रीमी लेयर और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं राजस्थान के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये तय किया गया है. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 300 रुपये का एप्लीकेशन फीस देना होगा.
क्यों जरूरी है RSSB CET परीक्षा?
राजस्थान में अब कई ग्रेजुएट लेवल सरकारी भर्तियों के लिए CET को अनिवार्य स्क्रीनिंग परीक्षा बनाया गया है. यानी बिना CET पास किए उम्मीदवार संबंधित भर्तियों में आवेदन नहीं कर पाएंगे. इसलिए अगर आपका लक्ष्य पटवारी, डिप्टी जेलर, ग्राम विकास अधिकारी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक या अन्य ग्रेजुएट लेवल सरकारी पद है, तो इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में क्रेडिट ऑफिसर की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा
