NEET UG 2026 री एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिनका पहले वाला एग्जाम किसी वजह से कैंसिल हो गया था. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा कराई जा रही है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए यह परीक्षा बहुत जरूरी होती है.
लाखों छात्र इस एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसी के जरिए MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
NEET UG 2026 Re Exam एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 City Slip लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
NEET UG 2026 Re Exam City Slip Check Here
NTA की तरफ से NEET UG 2026 री एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. इसका मतलब है कि अब स्टूडेंट्स को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी.
कैंसिल हो गई थी परीक्षा
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 11 मार्च 2026 तक चली. फीस भुगतान की अंतिम तारीख भी 11 मार्च 2026 थी. करेक्शन विंडो 12 से 14 मार्च 2026 तक खोली गई थी. पहले एग्जाम 03 मई 2026 को होना था लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया. इसके बाद सिटी डिटेल्स 15 से 21 मई 2026 के बीच अपडेट की गईं और री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
